फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Police stopped SP workers going in support of farmers

Bulandshahar News: किसानों के समर्थन में जा रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Police stopped SP workers going in support of farmers
स्याना। तहसील क्षेत्र के गांव बहापुर में चल रहे किसानों के धरने में शामिल होने जा रहे समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को स्याना पुलिस ने रोक दिया। पुलिस की कार्रवाई को लेकर सपाइयों ने नाराजगी जताते हुए प्रदेश सरकार पर किसान विरोधी और दमनकारी नीति अपनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी नगर अध्यक्ष चौधरी शफीक के नेतृत्व में खानपुर नगर अध्यक्ष इकबाल कुरैशी, अल्पसंख्यक सभा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष फईम चौधरी, अल्पसंख्यक सभा के नगर अध्यक्ष नाजिम चौधरी, नगर महासचिव रामबाबू जाटव, अल्पसंख्यक सभा के जिला सचिव मारूफ चौधरी और अरसद कुरैशी सहित कई पदाधिकारी किसानों के समर्थन में गांव बहापुर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें नगर के बुलंदशहर बस स्टैंड पर आगे बढ़ने से रोक दिया।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष चौधरी शफीक ने कहा कि किसानों से मिलने से रोकना लोकतंत्र की हत्या है। उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। सपा किसानों के साथ किसी भी प्रकार का विश्वासघात नहीं होने देगी और किसानों की लड़ाई में हर स्तर पर उनके साथ खड़ी रहेगी। किसानों को उनकी जमीन का उचित मुआवजा मिलना चाहिए। यदि किसानों की मांगों को अनदेखा किया गया तो समाजवादी पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed