{"_id":"631389819cec1665be6726ff","slug":"police-raid-in-oil-shop-bulandshahr-news-gbd2439735130","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दुकानों पर छाप मारकर पकड़ा नकली इंजन ऑयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दुकानों पर छाप मारकर पकड़ा नकली इंजन ऑयल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दुकानों पर छाप मारकर पकड़ा नकली इंजन ऑयल
स्याना। नगर में कैस्ट्रोल कंपनी की क्लाइंट कंपनी के निदेशक ने स्थानीय पुलिस की सहायता से चार दुकानों पर छापेमारी की। इसमें चार दुकान से कैस्ट्रोल कंपनी का नकली इंजन ऑयल पकड़ कर जब्त किया है। कंपनी निदेशक की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
ब्रांड एडी एंड रिस्क मैनेजमेंट कंपनी कैस्ट्रोल कंपनी की क्लाइंट कंपनी है। इस कंपनी का कार्य बाजार में नकली कैस्ट्रोल कंपनी के ऑयल को रोकना है। नगर में नकली ऑयल की बिक्री की लगातार शिकायत मिल रही थी। शिकायत पर कंपनी के निदेशक अष्टभुजा पांडेय शनिवार को स्याना पहुंचे और स्थानीय पुलिस की मदद से नगर की चार दुकानों पर छापेमारी की। चारों दुकान से कैस्ट्रोल कंपनी के अलग-अलग प्रकार के नकली इंजन ऑयल बरामद किए गए। स्थानीय पुलिस के साथ की गई छापेमारी में नकली माल को जब्त कर लिया गया है। कंपनी निदेशक अष्टभुजा पांडे ने चारों दुकानदारों के खिलाफ नकली ऑयल बेचने पर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने निदेशक की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है।