{"_id":"5d277bff8ebc3e6cda5e6e83","slug":"police-in-bulandshhar-bulandshahr-news-gbd180050368","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर ः पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर ः पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश घायल
विज्ञापन
बुलंदशहर : पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़, चार गिरफ्तार
औरंगाबाद। अगौता थाना क्षेत्र के गांव रहीमपुर बहगमा के जंगलों में बुधवार रात स्वाट टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक आरक्षी को गोली लग गई और चार बदमाशों के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए। पुलिस ने घायल आरक्षी और तीन बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि एक बदमाश की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है।
बता दें कि बुधवार रात अगौता पुलिस और स्वाट टीम गढ़िया चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो बाइकों पर चार बदमाश बुलंदशहर की ओर से अगौता की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने अभियान को और भी पुख्ता कर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान बुलंदशहर की ओर से आ रही दो बाइकों को पुलिस ने रुकने इशारा किया। बदमाश पुलिस को देख गांव लुधियाना की ओर बाइक लेकर भागने की कोशिश करने लगे। गांव लुधियाना के पास लिंक मार्ग पर बाइकों पर पीछे बैठे बदमाशों ने पीछा कर रही पुलिस टीम पर फायर कर रहीमपुर बहगमा की ओर भाग खड़े हुए। लेकिन रास्ते में ट्रक को आता देख बदमाशों ने अपनी बाइकों को मार्ग किनारे खड़ी कर पुलिस टीम पर फिर से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों पर कई फायर किए। जिसमें चार बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। मुठभेड़ के दौरान एक आरक्षी त्रिलोक के हाथ में गोली लगने से घायल हो गया है। घायल तीन बदमाशों और आरक्षी को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि एक बदमाश की हालत गंभीर देख मेरठ के लिये रेफर कर दिया गया है। घायल हुए बदमाशों की शिनाख्त आमिर पुत्र यामीन निवासी दरियापुर, बादल पुत्र वीर सिंह निवासी नवादा, कोतवाली देहात बुलंदशहर, असलम पुत्र इस्लाम निवासी बझेड़ा थाना धौलाना हापुड़, इमरान पुत्र अलीम निवासी महोली थाना गुलावठी के रूप में हुई है। स्वाट टीम प्रभारी अखिलेश कुमार गौड़ ने बताया कि मामले में तीनों घायल आरोपियों को उपचार के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बताया कि आरोपियों के पास से दो बाइकें, चार तमंचे, सात कारतूस बरामद किए हैं। चारों बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं। चारों बदमाशों के खिलाफ अगौता, गुलावठी, सिकन्द्राबाद, खुर्जा देहात, बुलंदशहर देहात कोतवाली में कई मुकदमे दर्ज हैं।