{"_id":"65e8a08c531dc1c9510e6d36","slug":"police-entangled-in-investigation-contradiction-found-in-list-and-statements-of-looted-goods-bulandshahr-news-c-30-gbd1005-325970-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जांच में उलझी पुलिस, लूटे गए सामान की सूची और बयानों में मिला विरोधाभास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जांच में उलझी पुलिस, लूटे गए सामान की सूची और बयानों में मिला विरोधाभास
विज्ञापन
बुलंदशहर। अगौता थाना क्षेत्र के गांव लोहगरा में निर्माणाधीन बुलंद बायो गैस प्लांट में सोमवार देर रात हुई डकैती की वारदात में नया मोड़ सामने आ रहा है। निर्माण में लगी चेन्नई की कंपनी ने अब जो सामान की सूची पुलिस को दी है, उसके आधार पर लूटे गए सामान की कीमत 2.81 लाख रुपये आंकी जा रही है। किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पुलिस हर बिंदु की गहनता से जांच करने में जुटी है।
सोमवार रात हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने बायो गैस सीएनजी प्लांट पर डकैती डाली थी। प्लांट से महंगी मशीनें लूटकर ले गए थे। प्लांट मालिक अतहर महमूद ने सवा करोड़ रुपये के सामान व 1.67 लाख रुपये नकदी की लूट बताई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। वारदात के राजफाश के लिए एसएसपी ने पांच टीमों का गठन किया है। प्लांट मालिक ने लूटी गई मशीनों की एक लिस्ट पुलिस को उपलब्ध कराई थी। एक लिस्ट प्लांट में काम कर रही चेन्नई की कंपनी ने उपलब्ध कराई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में कंपनी की सूची के आधार पर लूटे गए माल की कीमत करीब 2.81 लाख रुपये आंकी जा रही है।
पुलिस की जांच में पता चला कि प्लांट का इंश्योरेंस कराया गया है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि बीमे की राशि का लाभ लेने की मंशा से तो लूटे गए माल की कीमत बढ़ा चढ़ाकर नहीं बताई जा रही है। जांच में बदमाशों की संख्या तीन से चार ही आ रही है। मजदूरों व कर्मचारियों से अलग-अलग पूछताछ में पुलिस को उनके बयानों में विरोधाभास भी मिल रहा है।
विज्ञापन
मेरठ-मुजफ्फरनगर के गैंग पर शक
पुलिस को मेरठ-मुजफ्फनगर के गैंग पर वारदात करने का शक है। निर्माणाधीन फैक्टरी में काम कर रहे कई मजदूर मेरठ और मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले हैं। उन्हीं पर पुलिस को रेकी करने का शक है। पुलिस सभी के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल खंगाल रही है।
काफी अहम सुराग हाथ लगे हैं। संचालन कंपनी ने 2.81 लाख रुपये का माल गायब होने की सूचना दी है। पुलिस को जांच के दौरान कई नए तथ्य मिले हैं। बदमाशों को पकड़ने के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। - श्लोक कुमार, एसएसपी
सही धनराशि कितनी है, इसकी मुझे जानकारी नहीं हैं। कंपनी के सुपरवाइजर ने मुझे सवा करोड़ की जानकारी दी थी, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कराया है। हमने कहीं भी धनराशि नहीं खोली है। अब कंपनी के अधिकारी 2.81 लाख बता रहे हैं तो वही सही होगा। कंपनी के अधिकारियों से बात करने के बाद ही दे बाकी जानकारी दे पाऊंगा। - अथर महमूद, चेयरमैन, बुलंद बायो गैस सीएनजी प्लांट