फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   police beaten

भैंस चोरी की शिकायत देने पर पुलिस ने दी थर्ड डिग्री

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
भैंस चोरी की शिकायत देने पर पुलिस ने दी थर्ड डिग्री
विज्ञापन

बुलंदशहर। गांव नवादा बिरौडी ताजपुर निवासी किसान संजय कुमार ने चोला थाना पुलिस पर थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाया है। किसान का कसूर इतना है कि उसने अपनी भैंस चोरी की रिपोर्ट लिखाने के लिए थाने में तहरीर दी थी। पुलिस की कार्यप्रणाली से आहत किसान ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

संजय कुमार ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि 17 अक्तूबर की रात वह अपने घेर पर पहुंचा तो ताला टूटा हुआ था। वहां भैंस बंधी हुई नहीं थी। इसके बाद वह चोला थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि 19 अक्तूबर को थाना प्रभारी ने संजय कुमार को फोन कर थाने बुला लिया। वह अपने नौकर और चचेरे भाई प्रेम सिंह के साथ थाने पहुंचा तो थाना पुलिस ने उल्टा तीनों को हवालात में बंद कर दिया। पूरे दिन हवालात में बंद रखने के बाद शाम करीब 4:30 बजे पुलिसकर्मियों ने तीनों को थर्ड डिग्री देकर खुद ही भैंस चोरी की साजिश रचने की बात स्वीकार करने का दबाव बनाने लगे। उन्होंने स्वीकार नहीं किया तो पिटाई करने बाद में पुलिस ने छोड़ दिया। शिकायत मिलने पर एसएसपी ने निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed