{"_id":"6310e3ad82dcb05cfa758426","slug":"police-beaten-bulandshahr-news-gbd2438761174","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम के साथ हाथापाई, महिला सिपाही की फाड़ी वर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम के साथ हाथापाई, महिला सिपाही की फाड़ी वर्दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम के साथ हाथापाई, महिला सिपाही की फाड़ी वर्दी
शिकारपुर। सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव पारोली में वांछित चल रहे वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम के साथ आरोपी के घर में महिलाओं ने हाथापाई कर दी। आरोपियों ने महिला पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी। मामले में थाना प्रभारी की ओर से वारंटी के परिवार की चार महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया की पारोली निवासी भीमा उर्फ मोहित के खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट जारी हो चुके हैं। बुधवार शाम वह महिला आरक्षी छाया और अन्य पुलिस बल के साथ उसे गिरफ्तार करने उसके घर गए थे। जानकारी पाकर भीमा फरार हो गया। महिला आरक्षी छाया ने आरोपी भीमा के बारे में उसके परिवार की महिलाओं से पूछताछ की। आरोप है कि चार महिलाओं ने महिला आरक्षी को खींच लिया और लात घूंसों से उसकी पिटाई की और वर्दी फाड़ दी। महिला आरक्षी की चीख सुनकर अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उसे छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन आरोपी महिलाओं ने ईट पत्थर फेंकने शुरू कर दिए और जान से मारने की धमकी दी। बाद में महिला आरक्षी एक नाबालिग आरोपी को अपने साथ को थाने ले गई जिसे देर शाम छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आरोपी प्रीति, नेहा, सीनू व चंचल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।