{"_id":"65ccf6ec7fcd29149d0ad078","slug":"police-arrested-district-badar-criminal-jeetu-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-111583-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पुलिस ने जिला बदर अपराधी जीतू को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पुलिस ने जिला बदर अपराधी जीतू को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बीबीनगर। थाना पुलिस ने बीते दिनों जिला बदर किए गए आरोपी को उसके घर के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया।
सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि नगर निवासी जीतू अपराधिक किस्म का व्यक्ति है। गत 16 दिसंबर को आरोपी जीतू को शासन स्तर से छह महीने के लिए जिला बदर किया गया था। पुलिस ने उसे जिला बदर कर छह महीने तक घर नहीं आने की चेतावनी दी थी लेकिन, आरोपी इसके बावजूद अपने घर पर आकर रह रहा था। 13 फरवरी की रात को पुलिस को सूचना मिली कि जिला बदर अपराधी जीतू अपने घर के पास मौजूद है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया और पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।