फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   poisonous liquer case

जिले फल-फूल रहा काला कारोबार, सैकड़ों लीटर मिलावटी शराब पकड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
poisonous liquer case
जिले फल-फूल रहा काला कारोबार, सैकड़ों लीटर मिलावटी शराब पकड़ी
विज्ञापन

बुलंदशहर। मिलावटी शराब का काला कारोबार जनपद में फलफूल रहा है। बृहस्पतिवार रात को पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में तीन स्थानों पर दबिश देकर भारी मात्रा में मिलावटी शराब, उपकरण और अन्य सामान बरामद किया। तीन तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जनपदभर में मिलावटी शराब का कारोबार फल फूल रहा है। इसके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार देर रात को हापुड़ की सिंभावली थाना पुलिस और स्वाट टीम अनूपशहर थाने पहुंची। यहां उन्होंने जानकारी दी कि थाना क्षेत्र के गांव अनिवास स्थित एक धर्मशाला में कुछ शराब तस्कर मिलावटी शराब बनाकर अवैध रूप से बेच रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर दबिश दी। यहां से एक आरोपी भाग निकला। जबकि, एक को पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर दबोच लिया। इसकी शिनाख्त विमल कुमार राघव निवासी गांव अनिवास के रूप में हुई। मौके से 118 पेटी मिलावटी शराब यानी करीब 5310 पव्वे मिस इंडिया ब्रांड, एक 20 लीटर की जहरीली शराब की कैन, 100 खाली पव्वे, ढक्कन, 15 नकली रेपर, 84 नकली क्यूआर कोड, चार किलो यूरिया बाल्टी और अन्य नकली शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। आरोपी क्षेत्र में जहरीली शराब बनाकर अधिक दामों में बेचते थे। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि उसके एक साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

स्याना में 42 लीटर जहरीली शराब बरामद, एक गिरफ्तार
स्याना थाना पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने भी क्षेत्र में जहरीली शराब का भंडाफोड़ किया है। स्याना थाना प्रभारी जेके सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात वह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि गांव वैरा फिरोजपुर में एक आरोपी अपने घर में जहरीली शराब का निर्माण कर बेच रहा है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने आबकारी विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंच कर दबिश दी। यहां से आरोपी तुषार कुमार पुत्र गुलाब सिंह निवासी गांव वैरा फिरोजपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से 42 लीटर मिलावटी शराब, 22 नकली क्यूआर कोड, 95 ढक्कन, 35 खाली पव्वे, 30 रेपर, आदि सामान बरामद हुए। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकारापुर पुलिस ने भी एक तस्कर को दबोचा
शिकारपुर थाना प्रभारी जेके सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात वह टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि अनूपशहर रोड पर जनसेवा केंद्र के सामने एक खाली कोठरे में कुछ लोग मिलावठी शराब बना रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने आबकारी विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंच कर दबिश दी। यहां से आरोपी निक्की कुमार निवासी गांव जलालपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से 120 पव्वे जहरीली शराब के, पांच लीटर जहरीली शराब अलग, एक किलो यूरिया, नकली क्यूआर कोड, आदि सामान बरामद किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed