फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   PM will remain under three-tier security cover.. Area declared no fly zone

Bulandshahar News: त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे पीएम.. इलाका नो फ्लाईजोन घोषित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
PM will remain under three-tier security cover.. Area declared no fly zone
बुलंदशहर। प्रधानमंत्री की जनसभा के दौरान उनकी सुरक्षा को अभेद्य बनाने वाली एसपीजी ने मोर्चा संभाल लिया है। जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एसपीजी, एनसजी समेत अर्द्धसैनिक बल और राज्य स्तरीय पुलिस की त्रिस्तरीय सुरक्षा के घेरे में रहेंगे। जनसभा स्थल व चोला क्षेत्र को पूर्ण रूप से नो-फ्लाईजोन में डाला गया है। जिससे आकाश से लेकर जमीन तक प्रधानमंत्री को अचूक सुरक्षा प्रदान की जा सके।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को जनपद में चोला क्षेत्र स्थित चांदमारी मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। वह यहीं से आगामी लोकसभा चुनाव का बिगुल भी बजाएंगे और केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का लोकार्पण भी यहीं से करेंगे। पीएम की इस जनसभा को लेकर देशभर के राजनीतिज्ञों की नजर भी यहां लगी हुई है।
विज्ञापन

एसपीजी ग्रुप ने भी जनपद में डेरा डाल लिया है। पहला सुरक्षा घेरा एसपीजी जवानों का रहेगा, जो कि प्रधानमंत्री के साथ होंगे, दूसरे घेरे में एनएसजी कमांडो मोर्चा संभालेंगे। तीसरे घेर में अर्द्धसैनिक बलों के जवान व राज्य पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी होंगे। इस दौरान एसपीजी और एनएसजी कमांडोज के अलावा 80 राजपत्रित अधिकारियों की ड्यूटी भी जनसभा के दौरान लगाई गई है। आठ एसपी रैंक के अधिकारी भी ड्यूटी में रहेंगे। इसके अलावा पांच हजार पुलिसकर्मी होंगे, जिनमें करीब 100 इंस्पेक्टर, एक हजार से अधिक दरोगा, करीब आठ सौ हेड कांस्टेबल, पांच सौ महिला पुलिसकर्मी और करीब ढाई हजार पुरुष आरक्षी तैनात किए जाएंगे। इनमें से करीब तीन हजार पुलिसकर्मी गैरजनपदों से आए हैं। इसके अलावा आठ कंपनी पीएसी, तीन कंपनी आरएएफ, एक कंपनी आईटीबीपी भी सुरक्षा के लिए मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है। एसपीजी, एनएसजी के अलावा 11 कंपनी अर्द्धसैनिक बल, पांच हजार पुलिसकर्मी और करीब 80 राजपत्रित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जनसभा स्थल समेत चोला क्षेत्र को नो फ्लाईजोन घोषित किया गया है। सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- श्लोक कुमार, एसएसपी








विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed