फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   pm modi bulandshahr rally on thursday Will inaugurate and lay the foundation stone of projects worth Rs 20435

PM Modi Bulandshahr Rally: हजारों करोड़ की सौगात देने कल आ रहे प्रधानमंत्री, CM योगी ने लिया तैयारियों का जायजा

Wed, 24 Jan 2024 08:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 24 Jan 2024 08:40 PM IST
सार

बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों व पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन
pm modi bulandshahr rally on thursday Will inaugurate and lay the foundation stone of projects worth Rs 20435
पीएम मोदी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए जनसभा की शुरुआत करेंगे। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ब्रज क्षेत्र के लिए 20435 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके लिए बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों व पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन
Trending Videos

इन मुख्य योजनाओं का किया जाएगा लोकार्पण/शिलान्यास-
- 460.45 करोड़ से मथुरा सीवरेज स्कीम का जीर्णोद्धार 
- मुरादाबाद में 330.05 करोड़ की लागत से सीवरेज सिस्टम और एसटीपी का कार्य
- 676 करोड़ की लागत से आईओसीएल टुंडला-गावरिया पाइप लाइन का कार्य 
- 10141 करोड़ से न्यू खुर्जा एंड न्यू रेवाड़ी रेल लाइन के विद्यतीकरण का कार्य 
- 669 करोड़ की लागत से मथुरा और पलवल के बीच चौथी रेल लाइन 
- 164 करोड़ की लागत से चिपियाना बुजुर्ग और दादरी के बीच चौथी रेल लाइन 
- 2348 करोड़ की लागत से एनएच 34 को फोरलेन करने का कार्य 
- एनएच 709एडी पर 1870 करोड़ की लागत से मेरठ-करनाल बॉर्डर वाया शामली सेक्शन का चौड़ीकरण 
- 1714 करोड़ से ग्रेटर नोएडा में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप निर्माण 
- गाजियाबाद के कविनगर जोन 1 में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति
- मेरठ-बदायूं के छह किमी चौड़ीकरण औऱ सौंदर्यीकरण की योजना 
- अनूपशहर नगर पालिका पेयजल पुनर्गठन योजना 
- नरौरा नगर पंचायत पेयजल पुनर्गठन योजना 
- कंकरखेड़ा पावली खुर्द सरधना मुल्हैया क्वार्सी मार्ग के छह किमी लंबाई का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण
- गाजियाबाद में आईटीएम इंटीग्रेटिड ट्रेफिक सिग्नल की स्थापना 
- डासना पेयजल पुनर्गठन योजना 
- शिकारपुर नगर पालिका पेयजल पुनर्गठन योजना 
- बुलंदशहर नगर पालिका पेयजल पुनर्गठन योजना 
- मेरठ में पुलिस लाइन में ट्रांजिट हॉस्टल निर्माण कार्य का लोकार्पण 
- मेरठ पुलिस लाइन परिसर में ट्रांजिट हॉस्टर 04 टावर निर्माण कार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed