फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Plea to find Gulaothi youth missing from Greater Noida

Bulandshahar News: ग्रेटर नोएडा से लापता गुलावठी के युवक को तलाशने की गुहार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। ग्रेटर नोएडा से लापता हुए गुलावठी के युवक अनिकेत विधूड़ी का तीन माह बाद भी पता नहीं चल सका है। उनकी की छोटी बहन ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर बुलंदशहर और ग्रेटर नोएडा पुलिस से लापता भाई को तलाशने की गुहार लगाई है। अनिकेत विधूड़ी को अंतिम बार हरिद्वार में देखा गया था। सदमे में उनके दादा की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


गुलावठी के गांव असावर निवासी मनोज विधूड़ी अपने परिवार के साथ कुछ वक्त पहले ग्रेटर नोएडा चले गए थे। बताया जाता है कि 30 सितंबर को उनके पुत्र अनिकेत घर से कहीं चले गए। परिजन अपने स्तर से उनकी तलाश में जुटे रहे। खोजबीन के दौरान अनिकेत की आखिरी लोकेशन हरिद्वार में हरि की पेड़ी के पास एक सीसीटीवी कैमरे में देखी गई। इसके बाद से उनका कोई सुराक नहीं है।
विज्ञापन

अनिकेत की छोटी बहन अंशु विधूड़ी ने वीडियो पोस्ट कर बुलंदशहर पुलिस और ग्रेटर नोएडा पुलिस से अपने भाई का पता लगाने की गुहार लगाई है। समाजसेवी नम्रता सिंह ने ट्वीट कर बुलंदशहर, ग्रेटर नोएडा और यूपी पुलिस से लापता अनिकेत की सकुशल बरामदगी की मांग की है। उन्होंने बताया कि अनिकेत के लापता होने के गम में उनके दादा की 22 अक्तूबर को मृत्यु हो गई थी। परिवार उसे हर जगह तलाश चुका है, लेकिन लापता अनिकेत का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed