{"_id":"682a1238636a4415730adf66","slug":"players-showing-talent-in-district-level-badminton-competition-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-134153-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखा रहे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखा रहे खिलाड़ी
विज्ञापन
जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती बालिका खिलाड़ी। संवाद
बुलंदशहर। यमुनापुरम स्टेडियम में जिला खेल विभाग व जिला प्रशासन के बैनर तले जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन तीसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को क्वाटर फाइनल एवं सेमीफाइनल मुकाबले के मैच खेले गए। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता शुरू होने से पूर्व वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ. अनिल यादव, एसपी क्राइम नरेश कुमार एवं वरिष्ठ वेटरर्न्स बैडमिंटन खिलाड़ी डॉ. राजेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद खिलाड़ियों के बीच क्वाटर फाइनल एवं सेमीफाइनल मुकाबले के मैच शुरू हुए।
जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि जिला खेल विकास प्रोत्साहन समिति की ओर से आयोजित हो रही जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर - 13, 15, 17 व 19 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है।
विज्ञापन
तीसरे दिन अंडर-13, 15, 17 व 19 बालक एवं बालिका वर्ग के सिंगल एवं डबल्स वर्ग के क्वाटर फाइनल एवं सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। अंडर-13 बालक वर्ग में शिवांश ने ईशांत को 30-29 से एवं अंडर-19 बालक वर्ग में कनिष्क ने योगित को 21-13 व 21-17 से पराजित किया।
डबल्स में अंडर-15 बालक वर्ग में क्वाटर फाइनल में योजस व हेमंत की जोड़ी ने 30-28 से सार्थक व सूरज की जोड़ी को और अक्षत व वियान की जोड़ी ने 30-07 अर्पित व विदित की जोड़ी को और सेमीफाइनल में अक्षत व वियान की जोड़ी ने 24-22 व 21-12 से योजस व हेमंत की जोड़ी को और यश व शिवांश की जोउ़ी ने 21-12, 16-21 व 21-18 से आरव व लक्ष्य की जोड़ी को पराजित किया।
डबल्स में अंडर-19 बालक वर्ग के क्वाटर मुकाबले में लक्ष्य व आरव की जोड़ी ने 30-21 से अरनव व पुरुषार्थ की जोड़ी को और यश व शिवांश ने 29-24 से हर्ष व अंश को और सेमीफाइनल में अंकित व रजत की जोड़ी ने 21-09 व 21-09 से योगित व आयुष की जोड़ी को पराजित किया।
डबल्स में अंडर-19 बालिका वर्ग के क्वाटर मुकाबले में वैषणवी व शिवी की जोड़ी ने 30-22 से सिद्धि व ओजस्वी की जोड़ी को और सेमीफाइनल में अलका आर्य व जिज्ञासा की जोड़ी ने 21-05 व 21-04 से वैष्णवी व शिवी की जोड़ी को और समृद्धि व हर्षिता की जोड़ी ने 16-21, 23-21 व 21-08 से शीतल व नैनीशा की जोड़ी को पराजित किया। अंपायर की भूमिका जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने और रेफरी की भूमिका हर्षिता, गौरव ने निभाई।