फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   players got prize

जनपद के प्रतिभावान खिलाड़ियों का किया गया सम्मान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
players got prize
जनपद के प्रतिभावान खिलाड़ियों का किया गया सम्मान
विज्ञापन

बुलंदशहर। उप्र के स्थापना दिवस पर नगर के प्रदर्शनी मैदान में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। साथ ही खेल प्रतिभा को जारी रखने के लिए छह नेशनल स्तर के खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता के लिए प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।

प्रदर्शनी मैदान में चल रही खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में सम्मान समारोह का शुभारंभ राज्य मंत्री अनिल शर्मा, डीएम रविंद्र कुमार और जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन त्यागी ने किया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वर्ग में छह खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाना था। मौके पर अंतरराष्ट्रीय कैनोइंग खिलाड़ी शांति स्वरूप की अनुपस्थिति में उनके पिता नानक चंद को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और कराटे खिलाड़ी औरंगाबाद निवासी भावना को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जबकि, चार अन्य खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिता में शामिल होने की वजह से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। वहीं, नेशनल स्तर के एथलेटिक्स खिलाड़ी मोहित कुमार, हैंडबॉल खिलाड़ी सोनू, गंगा, निशांत व हर्ष चौधरी और वुशू खिलाड़ी राशि को आर्थिक मदद के लिए अलग-अलग धनराशि का चेक और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उप क्रीड़ाधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने बताया कि जिले का नाम रोशन करने वाले बॉक्सिंग खिलाड़ी सतीश, कैनोइंग खिलाड़ी शांति स्वरूप, रोइंग खिलाड़ी अरविंद, शूटिंग खिलाड़ी मेहराज व कुंवर तल्हा और कराटे खिलाड़ी भावना को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था, जिसमें शांति स्वरूप के पिता और भावना शामिल रहे। साथ ही छह खिलाड़ियों को जिला खेल एवं प्रोत्साहन समिति द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से धनराशि का चेक सौंपा गया। इस दौरान खुर्जा से अमित शर्मा की वुशू टीम द्वारा मंच पर वुशू का प्रदर्शन कर दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed