फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   plantation

हमने यह ठाना है, घर-घर पेड़ लगाना है

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
plantation
हमने यह ठाना है, घर-घर पेड़ लगाना है
विज्ञापन

बुलंदशहर। हमने यह ठाना है घर-घर पेड़ लगाना है, विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रविवार को लोगों ने इसी नारे के साथ पौधरोपण किया। अधिकतर लोगों ने घर, घेर और सड़क किनारे पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर गोष्ठी और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। जिसमें अतिथियों और बच्चों ने पर्यावरण को बचाने का संकल्प दोहराया।
डीएम और एसएसपी ने नुमाइश मैदान में लगाया पौधा
बुलंदशहर। डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने जिला प्रदर्शनी मैदान में पीपल, पाकड़ और बरगद (हरीशंकरी) का पौधरोपण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिले की सभी 946 ग्राम पंचायतों में तीन-तीन पौधे लगाए गए। भारत विकास परिषद सेवार्थ शाखा के पदाधिकारियों ने भी एक पेट्रोल पंप पर पौधरोपण किया। भारत विकास परिषद गौरव द्वारा भूतेश्वर मंदिर प्रांगण में कुल 35 पौधे लगाए गए। इस दौरान स्याना विधायक देवेंद्र लोधी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की और लोगों से पौधे लगाने का आह्वान किया। मौके पर आश्री अग्रवाल, सुनील शर्मा, अनिल माहेश्वरी, योगेश गुप्ता, दिवाकर पालीवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

हवन यज्ञ व पौधरोपण किया
गुलावठी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रविवार को योग साधना केंद्र पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ में आरएसएस के विभाग पर्यावरण प्रमुख राजेश अग्रवाल, लाला जयप्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य राजीव कुमार, परमानंद सैनी, टीनू बॉथ, राजेंद्र बिधूड़ी आदि मौजूद रहे। नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष काले खां कुरैशी, मदनगोपाल मक्खन, कमल सिंह ने पालिका प्रांगण में 10 पौधे रोपे। नवदीप सामाजिक विकास संस्था द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 12 पौधे रोपे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिबाई में विधायक ने रोपा पौधा
डिबाई। विश्व पर्यावरण दिवस पर रविवार को विधायक सीपी. सिंह ने तहसील के गांव देवीनगला के प्राथमिक स्कूल में अशोक का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भारत विकास परिषद संस्था एड. ग्रीश गुप्ता, पीपी सिंह ने देवालय पर वैदिक यज्ञ कर पौधे रोपित किये। कर्णवास पर बृह्मचारी नारायण स्वरूप के आश्रम पर लोगों ने पौधे रोपे।
पौधों के संरक्षण के लिए किया प्रेरित
अनूपशहर। वन विभाग की ओर अनूपशहर डाकघर परिसर में पीपल, बरगद तथा पाकड़ के पौधे लगाए गए। एसडीएम वीके गुप्ता ने कहा कि अनूपशहर को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किया जाए। वन क्षेत्राधिकारी जीपी सिंह ने कहा कि वन विभाग द्वारा जनसामान्य को अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कांती प्रकाश सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यालय प्रबंध समिति व जीवनधारा फाउंडेशन की ओर से पौधरोपण किया गया। मौके पर संजीव गुप्ता, कंचन राजपूत, राजेश शर्मा, ब्रजेश नागल आदि रहे।
चौक पर लगाए पौधे
नरौरा।पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के तत्वाधान में नगर संघचालक डा. विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया गया। नगर के दीनदयाल चौक पर 28 बोतल पाम के पौधे तथा नगर एव क्षेत्र में बरगद, पीपल, पाकड़ एवं छायादार वृक्षों के 51 पौधे लगाए गए। इसके साथ इनके सुरक्षित विकास के लिए ट्री गार्ड भी लगाया गए। मौके पर अवधेश कुमार सिंह, संजय भारद्वाज, टीपी सिंह, वीपी शर्मा, विजय शर्मा, बीबी सिंह, अंकुर लोधी, ओपी वर्मा मौजूद रहे।

वृक्ष के बिना प्राण वायु मिलना असंभव: अनिल सिसौदिया
शिकारपुर। गांव सरगांव में पौधेरोपण और तालाबों की सफाई का कार्यक्रम का आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया ने कहा की वृक्षों के बिना हमें प्राणवायु मिलना असंभव है। इसलिए हमें पेड़ लगाने के अलावा उनकी रक्षा भी करनी चाहिए। मौके पर विधायक अनिल शर्मा, विधायक देवेंद्र लोधी, तहसीलदार नीरज कुमार द्विवेदी, कुलदीप शर्मा, दिवाकर सिंह, डा. मंगलदेव शर्मा, रतन प्रकाश पांडे, लाला शर्मा, मोहित भारद्वाज, शैलेंद्र शर्मा, संजय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed