फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   plantation

पिछले साल के रोपित पौधे हो गए गायब, मिला नया लक्ष्य

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
plantation
पिछले साल के रोपित पौधे हो गए गायब, मिला नया लक्ष्य
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद को हरा-भरा करने के लिए शासन की तरफ से नया लक्ष्य जारी कर दिया गया है, लेकिन संरक्षण के अभाव में अधिकांश पौधे तैयार होने से पहले ही नष्ट हो जाते हैं। पिछले साल पौधे रोपित करने के बाद न तो वन विभाग ने सुध ली और न ही पौधे रोपित करने वालों ने, अधिकांश पौधे तैयार होने से पहले ही नष्ट हो गए। इसे लेकर जिम्मेदार अफसर गंभीर नहीं दिखाई देते हैं।
जनपद में गत वर्ष 33,10,837 पौधे शासन के आदेश पर एक ही दिन में रोपित किए गए थे। उस समय पौधरोपण में शामिल सभी अधिकारियों और अन्य लोगों ने उनके संरक्षण के लिए शपथ ली थी। लेकिन अधिकांश पौधे देखरेख के अभाव गायब हो गए।
विज्ञापन

शासन ने जनपद को वित्तीय वर्ष 2021-22 में पौधरोपण का लक्ष्य जारी कर दिया है। इस बार जनपद को 33,46,786 पौधे रोपित करने का लक्ष्य मिला है, जबकि वित्तीय वर्ष 2020-21 में जनपद को पौधरोपण के लिए 33,10,837 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला था। पौधरोपण का लक्ष्य मिलने के बाद वन विभाग ने अन्य विभागों को आवंटन की तैयारी भी लगभग पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरा को हरा-भरा करने के लिए प्रत्येक वर्ष जुलाई माह में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस दौरान शासन से मिलने वाले पौधरोपण के तहत ही पौधे रोपित किए जाते हैं। इसमें सरकारी और गैर सरकारी विभागों के साथ शिक्षण संस्थान और सामाजिक संगठन आदि की भी अहम भूमिका रहती है। चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में शासन से 33,10,837 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला था। इस लक्ष्य को जनपद में पूरा करते हुए गत जुलाई माह में ही पौधे रोपित किए जा चुके थे। अब शासन ने वित्तीय वर्ष 2021-22 का भी लक्ष्य जारी कर दिया है। जनपद को इस बार 33,46,786 पौधे रोपित करने का लक्ष्य मिला है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पौधरोपण का शासन से लक्ष्य मिलने के बाद इसे सरकारी आदि विभागों को आवंटित करने की तैयारी भी लगभग पूरी कर ली गई है। इस लक्ष्य को पूरा करने में 26 विभाग अहम भूमिका निभाएंगे। अफसरों का यह भी दावा है कि लक्ष्य मिलने के बाद विभाग की नर्सरियों में पौधे तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। विभाग की नर्सरियों में हर तरह के पौधे तैयार किए जाएंगे। पौधे तैयार करने के लिए सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं।
इस बार 35,931 अधिक पौधों का मिला है लक्ष्य
इस बार शासन से जनपद को 35,931 पौधों का अधिक लक्ष्य मिला है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में शासन से मिले 33,10,837 पौधों के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2021-22 का भी लक्ष्य जारी कर दिया है। जनपद को इस बार 33,46,786 पौधे रोपित करने का लक्ष्य मिला है। अफसरों का दावा है कि इस लक्ष्य को हरहाल में पूरा किया जाएगा।
इस तरह दिया जाएगा विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, शासन से पौधरोपण के लिए जो लक्ष्य मिला है। उसमें से वन विभाग को 11,73,852, ग्राम्य विकास विभाग को 16,48,560, राजस्व को 1,86,480, पंचायती राज को 1,86,480, उद्यान विभाग को 1,72,248, पर्यावरण को 1,30,428, नगर विकास को 23,280, रेलवे को 15.200, लोक निर्माण विभाग को 11,160, जल निगम को 11,160, उच्च शिक्षा को 19,100, स्वास्थ्य विभाग को 7900, श्रम विभाग को 2300, प्राविधिक को 5000, बेसिक शिक्षा को 3120, पावर कॉरपोरेशन को 4500, उद्योग को 8000, सहकारिता विभाग को 6300, पशुपालन विीाग को 5520 और औद्योगिक विकास को 3480 पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया जाएगा।

शासन से इस बार जनपद को 33,46,786 पौधे रोपित करने का लक्ष्य मिला है। लक्ष्य मिलने के बाद इसे सरकारी आदि विभागों को आवंटित करने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। विभाग की नर्सरियों में पौधे तैयार करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस लक्ष्य को हरहाल में पूरा कर जनपद को हरा-हरा किया जाएगा।
- गौतम सिंह, डीएफओ बुलंदशहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed