फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Pipe line

15.64 करोड़ से जनवरी में शुरू होगा पेयजल लाइन बिछाने का कार्य

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
15.64 करोड़ से जनवरी में शुरू होगा पेयजल लाइन बिछाने का कार्य
विज्ञापन

बुलंदशहर। खानपुर में दूषित पानी पीने के लिए मजबूर लोगों के लिए अच्छी खबर है। अमृत टू योजना के तहत शहरी क्षेत्र में पेयजल लाइन बिछाने का कार्य जनवरी माह में शुरू हो जाएगा। इसके लिए अमृत निदेशालय से स्वीकृति मिलने के बाद जल निगम के अधिकारियों ने 15.64 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा है। कार्य पूरा होने के बाद शहर में रहने वाले करीब 20 हजार लोगों को सीधा फायदा होगा।
गांवों में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार द्वारा जल जीवन मिशन योजना शुरू की गई थी। योजना के तहत जिले के गांवों में भी पेयजल लाइन बिछाकर घर-घर शुद्ध पानी पहुंचाने की कवायद हो रही है। वहीं अमृत टू योजना के तहत खानपुर नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों को भी शुद्ध पेयजल पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए अमृत निदेशालय से अनुमति मिलने के बाद अधिकारियों ने 15.64 करोड़ की लागत से टेंडर की स्वीकृति के लिए फाइल शासन को भेजी है। अधिकारियों के मुताबिक घरों तक पानी पहुंचाने के लिए 25.5 किमी लंबी लाइन बिछाई जाएगी, दो ट्यूबवेल और एक 1100 किलो लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी का निर्माण कराया जाएगा। हालांकि अभी कार्य शुरू करने में करीब तीन माह का समय और लगेगा, लेकिन यह साफ है कि नए साल से क्षेत्र के 20 हजार से अधिक लोगों को पेयजल की किल्लत से जूझना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हैं लोग
नगर पंचायत क्षेत्र के 3528 घरों में रहने वाले करीब 20 हजार लोगों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल भी नहीं मिल पा रहा है। बार-बार लोगों ने इसके लिए प्रशासनिक और नगर पंचायत अफसरों से शिकायत की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ था। अब योजना के लिए स्वीकृति मिलने पर लोगों को शुद्ध पानी मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत निदेशालय से शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए अनुमति मिल गई है। इसके लिए हाउस होल्ड सर्वे पूरा करने के बाद अब टेंडर की स्वीकृति के लिए फाइल भेजी गई है। जनवरी माह में पेयजल लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - आशीष कुमार खेविरया, एक्सईएन, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed