फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   pink tiolet

कलक्ट्रेट में महिलाओं के लिए बनेगा पिंक शौचालय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
pink tiolet
कलक्ट्रेट में महिलाओं के लिए बनेगा पिंक शौचालय
विज्ञापन

बुलंदशहर। कलक्ट्रेट में आने वाली महिलाओं और महिला कर्मचारियों की सहूलियत के लिए जिला प्रशासन ने पहल की है। इसके लिए ओएनजीसी कंपनी द्वारा 37 वर्ग गज जमीन पर डबल स्टोरी बिल्डिंग तैयार करते हुए महिलाओं के लिए शौचालय, फीडिंग रूम, बच्चे के लिए पालना, वेटिंग एरिया तैयार किया जाएगा।
कलक्ट्रेट में फरियाद लेकर आने वाली महिलाओं और महिला कर्मचारियों के लिए अलग से शौचालय न होने की स्थिति में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अब सिटी मजिस्ट्रेट ने इस समस्या को दूर करने के लिए कदम उठाया है। ओएनजीसी कंपनी की मदद से अब कलक्ट्रेट गेट पर 37 वर्ग गज जमीन में 20 लाख की लागत से पिंक शौचालय बनाया जाएगा। दो मंजिला भवन में ग्राउंड फ्लोर पर महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था होगी, इसके ऊपरी मंजिल पर एक बच्चे के लिए पालना, वेटिंग एरिया, सेनेटरी पैड मशीन, फीडिंग एरिया के लिए एक बैड की व्यवस्था होगी। सिटी मजिस्ट्रेट के इस कदम से प्रतिदिन कलक्ट्रेट आने वाली महिलाओं को सहूलियत होगी और किसी कार्य के लिए इंतजार करने हेतु भी एक बेहतर माहौल मिलेगा। इसके लिए कार्य योजना तैयार करने के साथ ही दो मंजिला भवन का नक्शा भी तैयार कर लिया गया है। अब केवल ओएनजीसी कंपनी द्वारा इस कार्य को शुरू करने का इंतजार है।
विज्ञापन

महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था की जा रही है। दो मंजिला भवन में छोटे बच्चे के लिए पालना और उन्हें दूध पिलाने के लिए फीडिंग एरिया भी होगा। इसके अलावा सेनेटरी पैड के लिए भी मशीन लगवाई जाएगी। कंपनी की ओर से जल्द कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया गया है। - मीनू राणा, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed