{"_id":"67bb533383571691630e1699","slug":"physical-exploitation-of-a-girl-on-the-pretext-of-marriage-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-104860-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण
विज्ञापन
सिकंदराबाद। शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण किए जाने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें उसने कार्रवाई की मांग की थी।
पीड़िता ने बताया था कि एक वर्ष पूर्व सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी जान-पहचान युवक से हुई थी। उसने युवती से शादी करने के लिए कहा। करीब 6 माह पूर्व युवक ने उन्हें अपने परिचित के मकान पर बुलाया। वहां उसने उनके साथ साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उनकी अश्लील वीडियो भी बनाई। घटना के बारे में युवक के माता-पिता और भाई को भी जानकारी थी।
इसके बाद जब वह युवक के घर गईं तो उन्होंने उसे भगा दिया। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवक ने उन्हें अपने परिचित के मकान में किराए पर रखवा दिया। इस दौरान आरोपी ने कई बार उनका शारीरिक शोषण किया। इससे वह परेशान हैं। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।