{"_id":"6228d73847962652de387fbe","slug":"petrol-bulandshahr-news-gbd235178534","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी लाइन, एक दिन में बिका दस गुना तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी लाइन, एक दिन में बिका दस गुना तेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी लाइन, एक दिन में बिका दस गुना तेल
बुलंदशहर। जिले में पिछले तीन दिन में पेट्रोल और डीजल की बिक्री करीब 10 गुना तक बढ़ गई है। जिस पंप पर एक दिन में 8 हजार लीटर तेल की बिक्री होती थी, वहीं एक दिन में 70 से 80 हजार लीटर की बिक्री हो रही है। अधिक बिक्री के कारण कई पेट्रोल और डीजल पंपों पर तेल खत्म हो गया है। पेट्रोल पंपों पर किसान और लोगों की लंबी लाइनें लग रही है। लोगों को डर है कि कभी भी तेल के दामों में कई गुना वृद्धि हो सकती है।
डीजल के दामों में वृद्धि होने की संभावना को लेकर किसान डीजल खरीदने को प्राथमिकता दे रहे हैं। किसान पेट्रोल पंप पर पहुंचकर ड्रमों में डीजल भरवा रहे हैं। डीजल के दाम बढ़ने से डरे किसान डीजल का स्टॉक कर रहे हैं। एक-एक किसान सैकड़ों लीटर डीजल खरीद रहा है। बुधवार को जिले के अधिकतर पंपों पर किसानों ने ड्रमों में डीजल भरवाया।
भूड़ रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के संचालक एवं जिला पेट्रोल एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष खुर्शीद बर्नी ने बताया कि इस समय सबसे अधिक मांग डीजल की है। किसान ट्रैक्टर-ट्राली लेकर लगातार पंपों पर डीजल लेने पहुंच रहे हैं। यदि किसी किसान से अधिक तेल लेने को मना किया जाता है तो वह नाराज हो जाता है। लगातार तेल की मांग के चलते जिले में 10 फीसदी तेल की मांग बढ़ गई है। कई पेट्रोल पंप ऐसे हैं, जहां पर तेल की कमी होने लगी है।
विज्ञापन
गेहूं की फसल के लिए कर रहे स्टॉक
गेहूं की फसल पकनी शुरू हो गई है। कुछ दिन बाद उसकी निकासी की जाएगी। ऐसे में डीजल के दाम तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। इसलिए अभी से डीजल का स्टॉक कर रहे हैं।
- मुुरारीलाल किसान
दाम बढ़ने की आशंका पर स्टॉक जरूरी
रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण एकदम पेट्रोल और डीजल के दामों में एक साथ 25 से 30 रुपये की बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसलिए स्टॉक करना जरूरी है।
- चेतन शर्मा, किसान
जरूरत से अधिक तेल न दें
कई दिन से डीजल की बिक्री ज्यादा हो रही है। लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि जिले में पेट्रो पदार्थ की कमी न रहे। पंप संचालकों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं कि किसी को भी जरूरत से अधिक तेल न दें। जिले भर के पेट्रोल पंप संचालकों से लगातार तेल की उपलब्धता की जानकारी ली जा रही है।
- अभय प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी