{"_id":"690a2e4e94a66717be0cc8dc","slug":"personal-information-taken-in-the-name-of-doctors-appointment-rs-117-lakh-withdrawn-from-account-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-106833-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: चिकित्सक से अपॉइंटमेंट के नाम पर ली व्यक्तिगत जानकारी, खाते से निकाले 1.17 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: चिकित्सक से अपॉइंटमेंट के नाम पर ली व्यक्तिगत जानकारी, खाते से निकाले 1.17 लाख
विज्ञापन
ककोड़। चिकित्सक से अपॉइंटमेंट दिलाने के नाम पर अज्ञात कॉलर ने महिला से उनकी व्यक्तिगत जानकारी कर खाते से डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कॉलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कस्बे के मोहल्ला वैश्यान निवासी शिल्पी गर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि पिछले पांच साल से जनपद अलीगढ़ में एक चिकित्सक से उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सक के पर्चे पर लिखा नंबर नहीं मिलने के कारण उन्होंने अपॉइंटमेंट के लिए 21 अक्तूबर 2025 को वेबसाइट से चिकित्सक का नंबर लिया। नंबर मिलाने पर नहीं उठा। कुछ समय बाद अन्य मोबाइल नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉलर ने कहा कि आपको चिकित्सक से मिलने का जल्द ही समय मिल जाएगा, इसके लिए उन्हें एक फार्म भरना होगा।
कॉलर ने उनका नाम, आयु पूछी और फीस के दस रुपये पेटीएम करने के लिए कहा। उन्होंने अपने नंबर से कॉलर के नंबर पर दस रुपये पेटीएम किए। 23 अक्तूबर को उनके खाते से मात्र 15 मिनट में सात बार में कुल 1,17,599 रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्हें खाते से रुपये निकालने के बारे में जानकारी हुई। पीड़िता ने कॉलर पर जालसाजी कर उनके खाते से रुपये निकालने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात कॉलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।