फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   People wandered for water, supply started in the evening

Bulandshahar News: पानी के लिए भटके लोग, शाम को शुरू हुई आपूर्ति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
People wandered for water, supply started in the evening
शिकारपुर। नगर पालिका की टंकी का गेट वाल्व खराब होने के कारण आधे नगर की जल आपूर्ति लगातार तीसरे दिन भी ठप रही। जिला आपूर्ति न होने से 20 हजार लोग पानी के लिए भटकते रहे। हालांकि पालिका द्वारा आधे शहर में आपूर्ति के लिए तीन नलकूपों से पाइपलाइन से सीधे जलापूर्ति की गई।
विज्ञापन

वहीं कुछ कॉलोनी में मांग के अनुसार 6 टैंकर भेज कर जलापूर्ति की गई जो ना काफी साबित हुई। लोगों ने पड़ोसियों के सबमर्सिबल से पानी लेकर अपने गले की प्यास बुझाई। वही पालिका द्वारा गेट वाल्व को ठीक करा कर मंगलवार शाम से जलापूर्ति सुचारू की गई। इसके बाद लोगों को राहत की सांस मिली।
विज्ञापन

लगभग 55 हजार की आबादी वाले शिकारपुर नगर में जलापूर्ति के लिए मोहल्ला नौगंज में 2200 किलो लीटर क्षमता की पानी की टंकी बनी हुई है। पानी टंकी से नगर के 3500 उपभोक्ताओं को जलापूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व टंकी से नगर को आपूर्ति करने वाले गेट वाल्व में खराबी आ गई थी। जिसके चलते नगर में तीन दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पालिका द्वारा गेट वाल्व को ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन कोई सफलता न मिलने के कारण नगर की जल आपूर्ति ठप थी। गेट वाल्व को ठीक करने के लिए गाजियाबाद, मेरठ और आगरा में मिस्त्री संपर्क भी किया गया था। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थी। गर्मी शुरू होने और रमजान का पवित्र माह चलने के कारण रोजगारों को पानी नहीं मिल पा रहा था।

पानी नहीं मिलने से मंगलवार को भी रोजेदार एक-एक बूंद को तरस गए। आरिफ, डॉ. हुसैन अली, जाहिद, राशिद, कफील, अली हसन आदि ने बताया कि उन्होंने नहाने और पीने के लिए पानी पड़ोसियों के सबमर्सिबल से लिया है।
अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने बताया की गेट वाल्व में आई कमी को मिस्त्री के द्वारा ठीक करा दिया गया है। आपूर्ति शुरू करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed