फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   People travelled hanging on to trains, Muri Express stopped at the station

Bulandshahar News: ट्रेनों पर लटक कर किया सफर, स्टेशन पर रोकी गई मूरी एक्सप्रेस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
People travelled hanging on to trains, Muri Express stopped at the station
खुर्जा जंक्शन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए मारामारी करते यात्री। संवाद
खुर्जा जंक्शन। ट्रेनों में सीट नहीं मिलने के कारण सोमवार को होली पर घर जाने के लिए यात्रियों को धक्का-मुक्की करनी पड़ी। कालका से चलकर कोलकाता जाने वाली ट्रेन हावड़ा कालका मेल में कोई यात्री नहीं चढ़ सका। स्टेशन पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए मूरी एक्सप्रेस को स्टेशन पर रोका गया।
विज्ञापन

होली के चलते सोमवार को सुबह से ही टेशन पर भीड़ देखने को मिली। दिल्ली और पंजाब की ओर जाने वाले यात्रियों के अलावा पूर्वी जिला व बिहार की ओर जाने वाले लोगों की भीड़ उमड़ी रही। ऐसे में एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन की सभी सीटों के लिए मारामारी देखने को मिली।
विज्ञापन

दिल्ली व गाजियाबाद की ओर से आने वाली ट्रेन के दरवाजों में पहले से ही भीड़ ज्यादा होने के कारण नए यात्रियों को चढ़ने में दिक्कत हुई तो यात्रियों ने दरवाजों पर लटक कर सफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की समस्या को देखते हुए जीआरपी और आरपीएफ की टीम स्टेशन पर मुस्तैद रही। उन्होंने ट्रेन के दरवाजों पर बैठे और खड़े यात्रियों को अंदर भेजा और अन्य लोगों को ऊपर चढ़ाया। इसके अलावा यात्रियों से दरवाजों से अंदर रहकर सफर करने की अपील की।

यात्री नवीन ने बताया कि वह लखनऊ जा रहे थे। सुबह आठ बजे ही स्टेशन पर आ गए थे, लेकिन ट्रेन में सीट नहीं मिल रही थी। ऐसे में दोपहर एक बजे आने वाली पैसेंजर ट्रेन में बैठकर पहले अलीगढ़ के लिए रवाना हुए, जहां से दूसरी ट्रेन पकड़ी। वहीं, हावड़ा कालका मेल दिल्ली व गाजियाबाद से ही पूरी भरकर आ रही थी, जिस कारण ट्रेन के दरवाजों में चढ़ने की जगह नहीं मिल सकी। ऐसे में यात्री स्टेशन पर ही खड़े रह गए। वहीं, पुरानी दिल्ली से चलकर अलीपुरद्वार जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस सोमवार को छह घंटे देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed