फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   People protested against the transfer of the sub-post office in Jahangirabad.

Bulandshahar News: जहांगीराबाद में उप डाकघर स्थानांतरण का विरोध, लोगों ने किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
People protested against the transfer of the sub-post office in Jahangirabad.
जहांगीराबाद की पुरानी मंडी में उप डाकघर के स्थानांतरण होने पर विरोध जताते लोग। संवाद
जहांगीराबाद। नगर की पुरानी मंडी में वर्षों से संचालित उप डाकघर को अवंतिका देवी अहार में स्थानांतरित कर दिया गया है। शुक्रवार को सामान शिफ्ट किए जाने पर लोगों को जानकारी हुए तो उप डाकघर पहुंच विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। डाक अधीक्षक से पुरानी मंडी में ही उप डाकघर को संचालित करने की मांग की।
विज्ञापन

सचिन गर्ग, कुमुद गुप्ता, मनोज, नीलम, राखी वर्मा, कैलाशी देवी समेत अन्य ग्राहकों ने कहा कि अहार दूर होने के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और व्यापारियों को असुविधा होगी। उन्होंने डाक विभाग से पुरानी मंडी में ही उप डाकघर संचालित रखने की मांग की। विभागीय अफसरों द्वारा गांधी चौक डाकघर संचालन की बात कही तो स्थानीय लोगों ने कहा कि गांधी चौक स्थित डाकघर पहले से ही सीमित स्थान में संचालित है, जहां आधार कार्ड का कार्य भी होता है और 17 गांवों की डाक भी वहीं आती है।
विज्ञापन

I ऐसे में अतिरिक्त खातों का बोझ बढ़ने से व्यवस्थाएं प्रभावित हो सकती हैं। वहीं, इंचार्ज मुदित कुमार ने बताया कि उप डाकघर का स्थानांतरण अहार कर दिया गया है, जिसकी सूचना बृहस्पतिवार शाम मिली है। ऐसे में शुक्रवार को कोई कार्य नहीं हो सका। - मुदित कुमार, इंचार्ज I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iअभी तक इस संबंध में कोई लिखित आदेश प्राप्त नहीं हुआ है और खातों के विलय होने की प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। - उमेश गिरी, पोस्टमास्टर, गांधी चौक डाकघर I

Iउप डाकघर को अहार में स्थानांतरित किया गया है तथा पुरानी मंडी के सभी खातों का रिकॉर्ड गांधी चौक स्थित डाकघर में मर्ज किया जाएगा, जहां आगे का समस्त कार्य किया जाएगा। - जवाहर लाल शर्मा, डाक अधीक्षकI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed