{"_id":"65efd936c1d66c69ad0e48f6","slug":"people-from-the-girls-party-who-had-come-for-the-engagement-were-taken-off-the-bus-and-beaten-three-injured-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-103018-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सगाई में आए लड़की पक्ष के लोगों को बस से उतार कर पीटा, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सगाई में आए लड़की पक्ष के लोगों को बस से उतार कर पीटा, तीन घायल
विज्ञापन
जहांगीरपुर। खुर्जा देहात क्षेत्र के क्योली कला गांव निवासी लड़की पक्ष के लोग जेवर क्षेत्र के बंकापुर गांव में सगाई करने गए थे। वहां कुछ शराबियों से वृद्धजनों का विवाद हो गया था। इसके बाद आरोपियों ने परोरी नहर के पास लड़की पक्ष की बस रोकी और युवकों की पिटाई की। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
क्योली कला गांव निवासी रोहित ने बताया कि उनके चाचा नरेश की बेटी ज्योति का रिश्ता जेवर के बंकापुर गांव निवासी युवक से हुआ है। ऐसे में परिवार के करीब 30-35 लोग रविवार को सगाई लेकर बंकापुर गांव गए थे। वहां सगाई समारोह कार्यक्रम होने के बाद रात करीब आठ बजे वापस गांव के लिए आने लगे। तभी कार्यक्रम स्थल के बाहर तेज रफ्तार में एक युवक शराब के नशे में कार लेकर आ गया, जिसने रोहित की दस वर्षीय बहन के टक्कर मार दी।
इस पर रोहित के दादा देवी सिंह आए और युवक को कार ठीक से चलाने के लिए बोला। इस पर युवक भड़क गया और अपने अन्य साथियों को बुला लिया। काफी देर तक विवाद चलता रहा, वहां गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। इसके बाद पीड़ित पक्ष के सभी लोग एक बस और अपनी-अपनी बाइक से क्योली कला के लिए रवाना हो गए। इसके बाद जब परोरी नहर के पास पहुंचे तो उक्त शराबी युवक अपने साथ करीब 10-12 लोगों को लेकर पहुंच गया। ओवरटेक करके बस को रुकवा दिया।
विज्ञापन
बस में महिलाएं व बच्चे भी थे। आरोपी गाली-गलौज करने लगे और मारपीट करने लगे। इस दौरान बीच-बचाव करने आए तीन युवकों को बेरहमी से पीटा, जिसमें रोहित, उमेश, रकी और तेजपाल हैं। इसमें उमेश का सिर फट गया, जिसमें आठ टांके आए हैं। इसके बाद आरोपी वहां से धमकी देकर भाग गए।
शिकायत के आधार पर गोपाल, उत्तम और दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। -यंग बहादुर सिंह, थाना प्रभारी जहांगीरपुर।