फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   People continued to struggle due to the shortage of roadways buses.

Bulandshahar News: रोडवेज बसों की कमी से जूझते रहे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
People continued to struggle due to the shortage of roadways buses.
नगर के भूड़ चौराहे पर बस न मिलने पर दूसरी जगह पैदल जाते यात्री। संवाद
बुलंदशहर/खुर्जा। दिवाली पर घर जाने के लिए यात्रियों को रोडवेज बसों की कमी से जूझना पड़ा। प्रमुख चौराहों पर यात्री बदायूं और अलीगढ़ रूट की बसों का इंतजार करते दिखे। बस में जगह न मिलने पर यात्रियों को डग्गामार वाहन से टुकड़ों में सफर तय करना पड़ा। खुर्जा जंक्शन पर आने वाली ट्रेनों गोमती, फरक्का और महानंदा एक्सप्रेस में भी सीट की मारामारी रही।
विज्ञापन

दिवाली से दो दिन पूर्व सभी बसों के फेरे बढ़ाने के साथ करीब 10 अतिरिक्त बसों को रोड पर उतारा गया। दिल्ली को छोड़कर अन्य रूटों पर परिवहन निगम की बसों की कमी अधिक खली। बदायूं, मेरठ, बरेली, बिजनौर,आगरा-अलीगढ़, स्याना-गढ़ और अनूपशहर रोड पर यात्रियों को निगम की बस के लिए चौक-चौराहों पर खड़े होकर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

यात्री विकास ने बताया कि दिवाली पर अवकाश मिलने पर घर गिन्नौर जाना है। मेरे साथ पत्नी और बच्चे भी हैं लेकिन कोई बस नहीं मिल रही। कई यात्री बस न मिलने पर डग्गामार वाहन से ही रवाना हो गए। नगर के रोडवेज बस अड्डे पर गाजियाबाद और दिल्ली रूट पर जाने वाले यात्रियों की चहल-पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पूर्व में जिन रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन हो रहा था, उन सभी के फेरे बढ़ाए गए हैं। अतिरिक्त बसों को दिल्ली रूट पर लगाया गया है। रोडवेज अड्डे पर यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होने दी गई। - परमानंद, एआरएम बुलंदशहर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed