फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   People are shivering due to cold wave, alert till 24

Bulandshahar News: शीतलहर से ठिठुर रहे लोग, 24 तक अलर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
People are shivering due to cold wave, alert till 24
शिकारपुर रोड पर कोहरे के बीच से गुजरते वाहन।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी लोगों के लिए मुसीबत बन रही है। कोहरे और शीतलहर ने लोगों को ठिठुरा दिया। शनिवार दोपहर बाद निकली हल्की धूप निकलने पर भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी। 24 जनवरी तक शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब बर्फीली और पछुआ हवा और रफ्तार पकड़ेगी। इससे ठिठुरन और बढ़ेगी।
पिछले एक सप्ताह से शुरू हुई कड़ाके की ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार सुबह से ही शीतलहर जारी रही। ऐसे मौसम के कारण लोग खुले में खड़े होने से भी बच रहे हैं। शीतलहर की गति बढ़ने से सर्दी का प्रकोप और बढ़ गया। शनिवार दोपहर हल्की धूप निकली, लेकिन लोगों को सर्दी से कोई राहत नहीं मिली। शाम होते ही फिर से बढ़ी ठंड ने लोगों काे घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया। शनिवार को अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आद्रता 68 फीसदी रही और हवा की गति 6 से 7 घंटे प्रति घंटा रही। मौसम विभाग ने अभी 24 जनवरी तक कोल्ड-डे का अलर्ट जारी किया है। समुद्र तल के ऊपर चल रही पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाओं के चलते मौसम सर्द बना रहेगा।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज ने बताया कि समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर पर 240 से 260 किमी प्रति घंटे से चल रही उत्तर पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाओं के कारण 24 जनवरी तक शीतलहर का दौर जारी रहने व मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। रात का तापमान 4 के आसपास व दिन का तापमान 14 से 16 डिग्री रहने की संभावना है। ऐसे में बर्फीली व पछुआ हवा गति पकड़ेगी, जिससे ठिठुरन और ज्यादा बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि ऐसे मौसम में बचाव जरूरी है। पिछले दिनों से इस बार ठंड रिकार्ड तोड़ चुकी है। रविवार को अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed