फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   pension

खुशखबरी : विधवा पेंशन के लिए मिली 8.29 करोड़ की राशि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
pension
खुशखबरी : विधवा पेंशन के लिए मिली 8.29 करोड़ की राशि
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना काल के बीच पिछले तीन माह से पेंशन का इंतजार कर रही विधवा पेंशन की पात्र महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर है। उनकी पेंशन के लिए शासन से 8.29 करोड़ 75 हजार रुपये की राशि मिल गई है। यह राशि अप्रैल, मई और जून तीन माह की एक साथ मिली है। विभागीय अफसरों के अनुसार, सभी पात्रों के बैंक खाते में यह राशि ट्रांसफर की जा रही है।
शासन की ओर से विधवा महिलाओं के जीवन यापन के लिए विधवा पेंशन योजना संचालित है। योजना के माध्यम से पात्र महिला को 500 रुपये प्रति माह दिए जाने का प्रावधान है। यह राशि एक साथ तीन माह में दिए जाते हैं। इस तरह से तीन माह की एक साथ यह राशि 1500 रुपये बन जाती है। साल में यह राशि छह हजार रुपये बनती है और चार बार शासन की ओर से पेंशन की राशि जारी की जाती है। इसके लिए शासन की ओर से राशि जारी की जाती है और उसके बाद समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से इस राशि को सभी पात्र महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किया जाता है। अब तक जिले में 54.650 पात्र महिलाओं को अप्रैल, मई और जून की पेंशन मिलने का इंतजार था। लेकिन अब उनका यह इंतजार खत्म हो गया है और खुशी की खबर है कि शासन ने पेंशन के रूप में 8.29 करोड़ 75 हजार रुपये जारी कर दिए हैं। यह राशि मिलने के साथ ही विभाग की ओर से पात्रों के खातों में ट्रांसफर की जाने लगी है। सभी पात्र महिलाओं के खातों में 1500-1500 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएंगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, योजना की सभी पात्र महिलाओं के खातों में यह राशि आगामी दो दिन में ट्रांसफर कर दी जाएगी। पात्र महिलाएं अपने बैंक पहुंचकर पेंशन की राशि निकलवा सकती हैं।
विज्ञापन

सत्यापन में 1240 मिली अपात्र और मृतक
समाज कल्याण विभाग की ओर से शासन के आदेश पर जिले में विधवा पेंशन की पात्र महिलाआें का सत्यापन कराया गया। इस दौरान जिले में 1240 अपात्र और मृतक मिली हैं। अफसरों ने बताया कि अब इनके नाम योजना से हटाए जा रहे हैं। इनको अब योजना के तहत पेंशन की राशि नहीं मिलेगी। साथ ही जो अपात्र मिली हैं, उनसे अब तक प्राप्त की गई पेंशन की राशि की रिकवरी भी की जा सकती है। जिले में किए गए सत्यापन की रिपोर्ट विभाग के साथ शासन को भी भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में शासन की ओर से चलाई जा रही विधवा पेंशन के तहत 54,650 पात्र महिलाओं के लिए एक साथ तीन माह की पेंशन के तौर पर 8.29 करोड़ से अधिक की राशि मिली है। इस राशि को सभी पात्रों के खाते में 1500-1500 रुपये ट्रांसफर किए जा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर जिले में योजना से जुड़ी महिलाओं का विभाग की ओर से सत्यापन कराया गया। इसमें 1240 महिलाएं अपात्र और मृतक मिली हैं।
- नागेंद्र पाल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed