फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Paw marks found amid leopard scare, department believes it's another animal

Bulandshahar News: तेंदुआ की दहशत के बीच मिले पंजों के निशान, विभाग मान रहा दूसरा जानवर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Paw marks found amid leopard scare, department believes it's another animal
नरसेना। क्षेत्र के गांव पिलखनी के खेतों में तेंदुआ देखे जाने का दावा करने के बीच ग्रामीण सहमे हुए हैं। वहीं, मौके पर जांच के लिए पहुंची वन विभाग की टीम दूसरा जानवर बता रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव पिलखनी निवासी किसान पिंकू चौधरी ने बृहस्पतिवार देर रात खेतों पर काम करते समय तेंदुआ दिखने और ट्रैक्टर पर झपट्टा मारने की कोशिश का दावा किया था। इसके बाद से ही ग्रामीण सहमे हुए हैं और खेत पर जाने से भी कतरा रहे हैं। तेंदुआ देखे जाने की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी थी। वन विभाग की टीम शनिवार को मौके पर जांच के लिए पहुंची।
विज्ञापन

वन दरोगा प्रमोद भारती ने बताया कि शुक्रवार को मिली सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। खेतों में कुछ पंजों के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया ये तेंदुआ के पंजों के निशान नहीं लग रहे हैं। ये पंजों के निशान किसी डॉग फैमिली के जानवर के हो सकते हैं। फिलहाल इलाके में तेंदुआ जैसा कोई जंगली जानवर दिखाई नहीं दिया है। विभाग की ओर से लगातार नजर रखने और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीण इन्हें तेंदुआ के पंजों के निशान मान रहे हैं और खेतों पर जाने से कतरा रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी तेंदुआ कई बार देखा जा चुका है। इससे लगता है कि क्षेत्र में तेंदुआ है और अब खेत खाली होने पर वह बाहर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed