{"_id":"69667ebc85310832ad06ff96","slug":"patients-with-increased-chest-and-joint-pain-in-the-cold-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-146914-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ठंड में बढ़े सीने और जोड़ों में दर्द के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ठंड में बढ़े सीने और जोड़ों में दर्द के मरीज
विज्ञापन
बुलंदशहर। सर्दी बढ़ने पर लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इन दिनों जुकाम, खांसी और जोड़ों में दर्द की परेशानी समेत सीने में दर्द के मरीज भी बढ़ गए हैं। ऐसे मरीज प्रतिदिन जिला चिकित्सालय की ओपीडी में पहुंच रहे हैं।
लेकिन चिकित्सालय में चेस्ट एवं हार्ट रोग विशेषज्ञ की तैनाती न होने पर मरीजों को फिजिशियन से परामर्श एवं इलाज कराना पड़ रहा है। ओपीडी में प्रतिदिन 50 से 80 मरीज सीने में दर्द की समस्या बता रहे हैं। इनमें अधिकांश मरीज बाइक चलाने वाले युवा है। चिकित्सक संबंधित को ठंड से बचने की सलाह दे रहे हैं।
पिछले कई दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है और 5.8 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान पहुंच चुका है। ऐसे में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह और रात के समय तेज ठंड का अहसास होने से हार्ट अटैक का लोगों में खतरा बढ़ गया है। सांस लेने में परेशानी, ब्लड प्रेशर हाई-लो होने व सीने में दर्द आदि की समस्या को लेकर मरीज प्रतिदिन सरकारी से निजी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। जिला चिकित्सालय के मेडिसिन विभाग के डॉ. रजत कुमार ने बताया कि ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 200 के करीब मरीज आते हैं। इनमें सीने में दर्द की समस्या वाले 50 से 80 मरीज होते हैं।