{"_id":"69d2938cfb52108b400e584e","slug":"patients-suffering-from-seasonal-diseases-queue-up-at-the-fair-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-151510-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मेले में मौसमी बीमारियों के मरीजों की लगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मेले में मौसमी बीमारियों के मरीजों की लगी कतार
विज्ञापन
अहमदगढ़ पीएचसी पर लगे आरोग्य मेले में परामर्श लेते लोग। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
बुलंदशहर/नरसेना/अहमदगढ़। जिले में संचालित 71 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें मौसमी बीमारियों के करीब तीन हजार मरीजों ने परामर्श लिया। नरसेना क्षेत्र के दौलतपुर कलां पीएचसी पर लगे आरोग्य मेले में सीएचओ सचिन राणा मरीजों को परामर्श देते मिले। बुखार होने पर रामबख्श सिंह उपचार कराने आरोग्य मेले में पहुंचे। कहा कि बुखार के चलते कमजोरी होने पर परामर्श लेने आया हूं। सीएचओ सचिन राणा ने बताया कि मेले में अधिकांश मरीज वायरल से पीड़ित रहे।
सभी की जांच कर परामर्श व दवा की सुविधा दी गई। अहमदगढ़ पीएचसी पर चिकित्सक की तैनाती नहीं है। ऐसे में मरीजों को फार्मासिस्ट पर भी निर्भर रहना पड़ता है। रविवार को भी फार्मासिस्ट संदीप शर्मा ने 34 मरीजों को परामर्श दिया।
इस दौरान बुखार के 13, सर्दी-जुकाम के सात व 14 अन्य बीमारी के मरीज रहे। वहीं, नगर के शास्त्री नगर, गिरधारी नगर, सरायधारी, देवीपुरा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले में मरीजों ने चिकित्सकों से जांच व परामर्श लिया।