फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Patients suffering from seasonal diseases flocked to the health fair

Bulandshahar News: आरोग्य मेले में मौसमी बीमारियों के मरीज उमड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Patients suffering from seasonal diseases flocked to the health fair
नरसेना के दौलतपुर कलां पीएचसी पर आरोग्य मेले में परामर्श देते ​सीएचओ। संवाद
बुलंदशहर/नरसेना। जिले में रविवार को 71 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें वायरल बुखार, सर्दी जुकाम जैसी मौसमी बीमारियों के मरीजों की भीड़ रही। मेले में बुखार के करीब 800 मरीजों को परामर्श दिया गया।
विज्ञापन

नरसेना क्षेत्र के गांव दौलतपुर कलां स्थित पीएचसी पर सुबह करीब 10:50 बजे सीएचओ राजेश कुमार व भगत सिंह मरीजों को परामर्श देते मिले। बुखार होने पर मेले में पहुंचे कलुवा एवं विजय ने बताया कि दो दिन से बुखार होने पर दवा लेने आए है। सीएचओ राजेश कुमार ने बताया कि मेले में बुखार, सर्दी-जुकाम, त्वचा रोग आदि के 46 मरीजों ने परामर्श लिया। इसमें बुखार के 11 मरीज शामिल रहे।
विज्ञापन

नगर के सरायधारी, शास्त्री नगर, बीसा काॅलोनी स्थित गिरधारी नगर नगरीय पीएचसी पर मरीजों ने पहुंचकर परामर्श लिया। यहां पर भी अधिकांश मरीज वायरल बुखार के रहे। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि मेले में करीब चार हजार मरीजों को परामर्श एवं दवाएं दी गईं। इसमें करीब 800 से अधिक मरीज वायरल बुखार के रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed