फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Patients suffering from allergy, stomach ache and infection are increasing in hospitals

Bulandshahar News: अस्पतालों में बढ़ रहे एलर्जी, पेट दर्द और इंफेक्शन के मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Patients suffering from allergy, stomach ache and infection are increasing in hospitals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। जिले में मच्छरों का आतंक बढ़ने से लोग एलर्जी के शिकार रहे हैं। बुखार के बाद लोगों के पेट में इंफेक्शन की समस्या भी बन रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन एलर्जी के 400 से अधिक और पेट दर्द के 80 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। चर्म रोग विशेषज्ञ ऐसे मरीजों को उपचार करने के साथ बचाव के उपाय बता रहे हैं। शनिवार को एलर्जी के 384 तो बुखार के 416 मरीज उपचार कराने पहुंचे।
जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 1500 से दो हजार मरीज प्राथमिक उपचार कराने आ रहे हैं। इनमें करीब 400 मरीज बुखार के शामिल रहते हैं। वहीं, पिछले कई दिनों से चर्म रोगी के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप राना ने बताया कि वायरल, फंगस और उमस की वजह से भी मरीज बढ़ रहे हैं। इनमें एलर्जी की चपेट में आ रहे बच्चों की संख्या अधिक हैं। क्योंकि बच्चों में हाइपर सेंसिटिविटी अधिक होती है। ददोरे और फुंसियों को खुजलाने से समस्या बढ़ जाती हैं। जिला अस्पताल की डॉ.डौली चौहान ने बताया कि ओपीडी में बच्चों की संख्या अधिक है। जो बुखार समेत अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि बुखार और खांसी के बाद लोगों के पेट में इंफेक्शन की समस्या भी बढ़ रही है। मरीजों को ठंडी चीजों का सेवन न करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन


जिला अस्पतल के सीएमएस डॉ. राजीव प्रसाद ने बताया कि मच्छर जनित रोगों से बचने के लिए सावधानी बरतें। बुखार होने पर जांच जरूर करवाएं। शनिवार को ओपीडी में एलर्जी के 384 व बुखार के 416 मरीज उपचार कराने आएं। साथ ही पेट दर्द व इंफेक्शन के करीब 80 मरीज रहे। सभी को दवा व उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed