Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Patients are suffering in the heat in the district hospital, no coolers are installed

Bulandshahar News: जिला चिकित्सालय में गर्मी में तप रहे मरीज, नहीं लगे कूलर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Patients are suffering in the heat in the district hospital, no coolers are installed
जिला चिकित्सालय के मेडिकल वार्ड में बिना कूलर के भर्ती मरीज। संवाद
बुलंदशहर। जिले में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है और गर्म हवाओं ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। घरों पर जहां लोग कूलर व एसी आदि लगाकर गर्मी से बचने का प्रयास कर रहे है तो वहीं सरकारी चिकित्सालयों में गर्मी से बचाव के लिए 20 मरीज व 40 तीमारदार पर सिर्फ आठ पंखे के भरोसे रहना पड़ रहा है। शुक्रवार को जिला चिकित्सालय में वार्ड में एक भी कूलर नजर नहीं आया।
विज्ञापन

इमरजेंसी वार्ड के मुख्य कक्ष में 20 मरीजों को भर्ती करने की सुविधा है। शुक्रवार को वार्ड में करीब 12 मरीज भर्ती नजर आए। मरीजों के साथ इनके तीमारदार भी बैठे थे। वार्ड में आठ पंखे चलते मिले लेकिन कूलर नहीं लगा था। वहीं मेडिकल वार्ड में 40 मरीजों को भर्ती करने की सुविधा है। वार्ड में करीब 20 मरीज भर्ती मिले। यहां पर 10 बेड के ऊपर केवल चार पंखे लगे हुए थे। इन्हीं पंखों से मरीज व उनके तीमारदार गर्मी से बचने के लिए हवा लेते नजर आए। प्रभारी सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि जल्द ही सभी वार्ड में कूलर लगवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed