{"_id":"6775940143b710cb7b090819","slug":"part-time-job-offer-given-on-telegram-cheated-of-rs-11-lakh-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-127436-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: टेलीग्राम पर दिया पार्ट टाइम जॉब का झांसा, ठगे 11 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: टेलीग्राम पर दिया पार्ट टाइम जॉब का झांसा, ठगे 11 लाख
विज्ञापन
बुलंदशहर। गुलावठी के मोहल्ला रामनगर निवासी आयुष कंसल के साथ साइबर ठगों ने टेलीग्राम पर पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर 11 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। आरोपी अब उससे सात लाख और मांग रहे थे। मामले में अब जांच के बाद साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात शातिर साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पीड़ित आयुष कंसल ने बताया कि 23 अप्रैल 2024 को उन्होंने साइबर अपराध के संबंध में एक ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंनें बताया कि अज्ञात शातिरों ने गत 6 अप्रैल को टेलीग्राम पर पीड़ित से संपर्क किया और ब्रेनबडी वेबसाइट के संबंध में ऑनलाइन कार्य करने के लिए कहा। यह कार्य करीब 10 हजार रुपये की राशि से शुरू हुआ। पीड़ित को दो बार में 7 हजार रुपये का भुगतान कंपनी की तरफ से कर दिया गया। इसके बाद 8 अप्रैल को पीड़ित को ग्रुप पर ही बताया गया कि कंपनी की चौथी वर्षगांठ है। ऐसे में 50 हजार रुपये जमा कर अच्छा कमीशन हासिल कर सकते हैं। पीड़ित ने रकम जमा कर दी। पहले गोल्डन फीडबैक के लिए उसे 73,380 रुपये जमा करने के लिए कहा गया। यह धनराशि जमा करने पर गोल्डन फीडबैक आया। इसके बाद 1,73,919 रुपये जमा करने के लिए कहा गया। इसके बाद फिर गोल्डन फीडबैक के लिए 5,53,484 रुपये जमा करने के लिए कहा गया। फिर पीड़ित ने रिवार्ड के लिए आवेदन किया। गोल्डन फीडबैक आने पर 14,14,034 रुपये जमा करने के लिए कहा गया, जिस पर पीड़ित ने 11,07,987 रुपये जमा करा दिए। जब पीड़ित ने रुपये निकालने का प्रयास किया तो निकासी रद्द कर दी गई। सत्यापन और प्रंसस्करण शुल्क के लिए 50 प्रतिशत भुगतान करने के लिए कहा गया। पीड़ित ने बताया कि उससे 11 लाख रुपये से अधिक की ठगी को अंजाम दिया गया है। साइबर थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी क्राइम नरेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगा कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-