फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Parks and ponds will be beautified with Rs 87.56 crore, condition of cow shelters will improve.

Bulandshahar News: 87.56 करोड़ से पार्कों व तालाबों का होगा सौंदर्यीकरण, गोशालाओं की सुधरेगी स्थिति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Parks and ponds will be beautified with Rs 87.56 crore, condition of cow shelters will improve.
बुलंदशहर। जनपद के नगरीय क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों को अब जल्द ही पार्कों में हरियाली के साथ घूमने के लिए ट्रैक का भी लाभ मिलेगा। वहीं, तालाबों का सौंदर्यीकरण कराकर उन्हें पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा। लोगों की राह आसान बनाने के लिए सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही हर एक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना भी सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं, नगरीय क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाली गोशालाओं की स्थिति में भी सुधार होगा। 17 निकायों को 15वें वित्त से अनुदान राशि के रूप में मिले 87.56 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों पर डीएम कुमार हर्ष की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय समिति की बैठक में मोहर लग गई है।
विज्ञापन

निकायों के नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद की नौ नगर पालिकाओं, आठ नगर पंचायतों को 15वें वित्त से टाइड फंड के रूप में 50.25 करोड़ रुपये व अनटाइड फंड के रूप में 37.31 करोड़ रुपये की अनुदान राशि मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तरीय समिति की बैठक में निकाय क्षेत्रों में तालाबों का सौंदर्यीकरण कराकर पर्यटन के रूप में विकसित करने, पार्कों में प्रकाश व्यवस्था, सौंदर्यीकरण कराने, बच्चों के खेलने के लिए व्यवस्था करने, हरियाली के लिए पेड़, पौधे घास लगाने और घूमने के लिए ट्रैक बनाने के लिए निर्देश दिए गए।
बैठक में धार्मिक स्थलों व कॉलेज के पास पेयजल की व्यवस्था किए जाने के लिए निर्देश दिए गए। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत मोबाइल टॉयलेट समेत अन्य सामग्री को गुणवत्तापूर्ण एवं मानकों के अनुसार खरीदे जाने के लिए निर्देशित किया गया।
नगरीय क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रोस्टर बनाकर रात में नाले, नालियों, सड़कों की सफाई कराने के लिए निर्देश दिए गए। प्रत्येक वार्ड में नियमित फागिंग कराने और निकाय कर्मचारियों को वर्दी के साथ पहचान पत्र जारी करने के भी निर्देश दिए गए। अनटाइड फंड से नगर में सड़कों, नाले, नालियों के निर्माण आदि के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।

बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ. अनिल यादव,एडीएम प्रशासन डॉ. प्रमोद पांडेय, एक्सईन लोकनिर्माण विभाग राहुल शर्मा समेत सभी निकायों के अधिशासी अधिकारी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed