{"_id":"6a67886d9d06ac3170015137","slug":"parking-facilities-will-be-constructed-at-the-ganga-ghats-and-surveillance-will-be-conducted-via-watchtowers-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-160999-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गंगा घाटों पर बनाई जाएगी पार्किंग, वॉच टाॅवर से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गंगा घाटों पर बनाई जाएगी पार्किंग, वॉच टाॅवर से होगी निगरानी
विज्ञापन
नरौरा के रामघाट में स्नान के स्टील कलश की कावड़ भरने की तैयारी करते शिव भक्त। संवाद
अनूपशहर/नरौरा। सावन के कांवड़ मेले को लेकर जनपद के गंगा घाटों पर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अनूपशहर, नरौरा समेत सभी प्रमुख घाटों पर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। मेले के दौरान पार्किंग बनाई जाएगी। साथ ही कांवड़ लेने के लिए आने वाले कांवड़ियों पर वॉच टाॅवर और सीसीटी से निगरानी रखी जाएगी।
अनूपशहर पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल और अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी ने बताया कि गंगा घाटों पर कांवड़ भरने के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बैरीकेडिंग की जाएगी। घाटों पर आने-जाने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे ताकि जाम की स्थिति न बने।
साथ ही पूरे क्षेत्र पर नजर रखने के लिए वॉच टॉवर स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान घाटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। पुलिस बल, गोताखोर और पीएसी की तैनाती की जाएगी। साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और प्रकाश की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन
पालिका प्रशासन का कहना है कि घाटों पर बैरीकेडिंग के बाद ही श्रद्धालुओं को जल भरने की अनुमति दी जाएगी। दूसरी ओर नरौरा के गंगा घाटों पर भी सावन के कांवड़ मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं।
रामघाट व राजघाट पर आने मेले में सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने का काम शुरू हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि 30 जुलाई से सावन माह की शुरूआत से पहले सभी तैयारियों को पूरा कर लिया जाएगा।