फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Parked stables, mornings on the road

पार्क बने तबेला, सड़क पर कर रहे मॉर्निंग वाॅक

Thu, 16 Mar 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 16 Mar 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
Parked stables, mornings on the road
अन्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

नगर के कई पार्क पशुओं के तबेला बन गए हैं। कुछ दबंगों ने अपने पशु पार्कों में बांध रखे है। आवास विकास सेकेंड के एक पार्क का हाल इसका उदाहरण है। पार्कों में भैंसे बंधने के कारण लोग सड़कों पर मॉर्निंग वॉक करने को मजबूर है।

  नगर की पॉश कॉलोनियों से लेकर आम बस्तियों में पार्कों की हालत बदहाल है। क्षेत्र में नगर पालिका, बीडीए और आवास विकास के करीब 115 पार्क हैं। कुछ पार्कों को छोड़ दें तो अधिकांश जर्जर हालात में हैं। अधिकांश पार्कों की चारदीवारी भी नहीं है। कुछ पार्कों पर दबंगों का कब्जा है।
विज्ञापन


उन्होंने अपनी भैंसे बांध रखी है। आवास विकास सेकेंड का पार्क तबेला बना हुआ है। बड़ी संख्या में पार्कों पर स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण है। आवास विकास के पार्कों की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। गाय, भैंस, बकरी बांधने के अलावा उपले भी पाथे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में लोगों को सड़कों पर घूमना पड़ रहा है, जोकि कई बार बेहद खतरनाक हो जाता है। पालिका द्वारा जीर्णोद्धार किए गए दो दर्जन पार्कों के रखरखाव के लिए चौकीदार और माली तैनात किए गए हैं, लेकिन यह अधिकांश समय गायब ही रहते हैं।

अमृत योजना से होगा पार्कों का विकास
नगर पालिका अमृत योजना से पार्कों का विकास कराएगी। इसमें हर साल पांच पार्कों का चयन किया जाएगा। इस साल भी नगर के पांच पार्कों में अमृत योजना के तहत विकास कार्य कराए गए। नगर पालिका ने इन पार्कों में झूले, ओपन जिम आदि भी लगवा रही हैं। इसके अलावा इन पार्कों में एलईडी लाइट लगवाई गई हैं।


पार्क में भैंस बांधने का मामला गंभीर है। इसमें जांच कर कार्रवाई करवाई जाएगी। नगर क्षेत्र के कई पार्कों का जीर्णोद्धार कराया गया है। जिन पार्कों की स्थिति खराब है, जल्द ही उनका भी विकास कार्य कराया जाएगा। - एके सिंह, ईओ, नगर पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed