{"_id":"57190f184f1c1baa208b485b","slug":"panchayats-village-panchayats-will-be-judged-by-the-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय पंचायतों से कंट्रोल हाेंगीं ग्राम पंचायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय पंचायतों से कंट्रोल हाेंगीं ग्राम पंचायतें
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 21 Apr 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
पंचायत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्याय पंचायतों से ग्राम सभाए कंट्रोल की जाएगीं। निगरानी की मंशा से सभी 156 न्याय पंचायत को ऑनलाइन किया जाएगा। न्याय पंचायतों में कंप्यूटर और इंटरनेट की व्यवस्था के लिए पंचायत राज विभाग ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
जनपद में 156 न्याय पंचायत और 951 ग्राम सभाएं हैं। हर एक न्याय पंचायत में 4-9 ग्राम पंचायतें हैं। गांव में विकास कार्यों की निगरानी कायदे से हो,इसलिए प्रत्येक न्याय पंचायत मुख्यालय पर कंप्यूटर सिस्टम की व्यवस्था की जा रही है। इंटरनेट भी लगवाया जा रहा है।
विज्ञापन
अब ग्राम प्रधानों को प्रत्येक माह न्याय पंचायत पर पहुंचकर गांवों में कराए गए एक एक विकास कार्यों का विवरण अपलोड करना पड़ेगा। प्रधानों को बाकायदा विभाग की वेबसाइट पर विकास कार्य का फोटो अपलोड करना होगा।
विज्ञापन