फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   panchayat election

जिला पंचायत चुनाव के लिए सियासी दलों में घमासान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
panchayat election
जिला पंचायत चुनाव के लिए सियासी दलों में घमासान
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने के लिए सियासी घमासान शुरू हो गया। नामांकन में 12 दिन शेष बचे हैं। अभी तक मात्र दो दलों ने ही 15 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। सपा ने 10 तो रालोद ने पांच प्रत्याशी घोषित किए हैं। भाजपा और कांग्रेस ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। दावेदार हाईकमान के चक्कर लगा रहे हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना को जारी हुए मंगलवार को 12 दिन हो जाएंगे। इसके साथ ही 12 दिन बाद ही 17 अप्रैल को नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन में अब काफी कम समय बचा है। एक ओर चुनाव प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन सभी संभावित तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। वहीं समाजवादी पार्टी और रालोद के अलावा अन्य प्रमुख दलों ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। हालांकि, सपा ने 10 और रालोद ने अभी पांच ही जिला पंचायत वार्ड पर अपने प्रत्याशियों का नाम सार्वजनिक किया है।
विज्ञापन

जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए संभावित दावेदार जोर शोर से प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। रालोद ने निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवीर सिंह समेत कुल चार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत पांच वार्ड से चुनाव लड़ने वाले जिपं सदस्यों को समर्थन देकर सूची जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद ने निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष को वार्ड 27, वार्ड 23 से पूर्व जिपं अध्यक्ष हरेंद्र यादव, वार्ड 12 से पूर्व जिपं अध्यक्ष आशा यादव, वार्ड 26 से पूर्व जिपं अध्यक्ष सविता सिंह और वार्ड 50 से निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य सुनील चरौरा को समर्थन देने की घोषणा की है। रालोद के जिलाध्यक्ष अरुण चौधरी का कहना है कि पार्टी ने फिलहाल पांच वार्ड से प्रत्याशियों के समर्थन की घोषणा की है।
समाजवादी पार्टी ने भी 10 विभिन्न वार्डों से पार्टी समर्थित जिपं सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी है। वार्ड 15 से सपा जिलाध्यक्ष अमजद अली गुड्डू की पत्नी निशा अहमद, वार्ड 40 से अमन चौधरी, वार्ड 33 से सुखवीर सिंह, वार्ड 22 से अरुण यादव, वार्ड 28 से राजरानी, वार्ड 16 से मरियम सोहेल, वार्ड 10 से हरीश कुमार, वार्ड 14 से विक्रम सिंह, वार्ड 32 से चांदनी सिंह और वार्ड 44 से तरुण यादव शामिल हैं।

भाजपा और कांग्रेस भी जल्द करेगी समर्थन का एलान
सपा और रालोद द्वारा पहली लिस्ट जारी करने के बाद जल्द ही भाजपा और कांग्रेस पार्टी समर्थित सदस्यों के नामों की घोषणा कर सकती है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्योपाल सिंह ने बताया कि पार्टी सभी वार्ड पर सदस्यों को समर्थन देगी। साथ ही संगठन की यह भी कोशिश रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा जिपं सदस्य हमारे पार्टी समर्थित हों।
वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया ने बताया कि सभी वार्ड से आवेदन प्राप्त किये जा रहे हैं। जल्द ही समर्थन की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed