फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Panchayat election

प्रधान पद के लिए 392 नामांकन पत्र बिके

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Panchayat election
बुलंदशहर ब्लॉक कार्यालय में नामांकन पत्र खरीदता एक उम्मीदवार। - फोटो : BULANDSHAHR
प्रधान पद के लिए 392 नामांकन पत्र बिके
विज्ञापन

बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ब्लॉक पर जमकर नामांकन पत्रों की बिक्री हो रही है। प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र खरीदे जा रहे हैं। वहीं, जिला पंचायत में जिपं सदस्यों के लिए भी नामांकन पत्रों की बिक्री जारी है।
शुक्रवार को सरकारी अवकाश होने के बाद भी ब्लॉकों पर नामांकन पत्रों की जमकर बिक्री हुई। सबसे अधिक 392 प्रधान पद, बीडीसी के 131 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए आठ नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। बुलंदशहर ब्लॉक पर प्रधान पद के 100 और बीडीसी पद के लिए 34 नामांकन पत्र बिके। डिबाई ब्लॉक पर प्रधान के सात और बीडीसी के 14 नामाकन पत्रों की बिक्री हुई। ऊंचागांव ब्लॉक पर प्रधान के 38 और बीडीसी के 19, जहांगीराबाद ब्लॉक पर प्रधान पद के 38, बीडीसी के 19 एवं पंचायत सदस्य पद पर एक नामांकन बिका। शिकारपुर ब्लॉक पर प्रधान पद के नौ और बीडीसी के तीन, बीबीनगर ब्लॉक पर प्रधान के आठ, बीडीसी के तीन और पंचायत सदस्य का एक, अनूपशहर ब्लॉक पर प्रधान पद के लिए 49, दानपुर ब्लॉक पर प्रधान के पांच, बीडीसी के तीन ओर पंचायत सदस्य के लिए छह, सिकंदराबाद ब्लॉक पर प्रधान पद के 89 और बीडीसी के 28 और पहासू ब्लॉक पर प्रधान पद के लिए 49 एवं बीडीसी के लिए आठ नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी विद्या शंकर पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को 16 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। अब तक जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 61 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है।
विज्ञापन

सात अप्रैल से शुरू होगा मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण
बुलंदशहर। जनपद में पंचायत चुनाव कराने के लिए मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जनपद में सात से 14 अप्रैल तक कार्मिकों के प्रशिक्षण कराने की अफसरों ने तैयारी कर ली है। हालांकि अभी यह कार्यक्रम प्रस्तावित है। नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय में तीन शिफ्टों में प्रत्येक दिन कार्मिकों का प्रशिक्षण संपन्न होगा। रविवार से कार्मिकों के पास ड्यूटी पत्र पहुंचने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में 29 अप्रैल को जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के पद के लिए मतदान होगा। मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अब तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मतदान के लिए 4671 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। एक पोलिंग पार्टी में चार कर्मचारी शामिल किए गए हैं, जिसमें पीठासीन अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ शामिल हैं। कुल 18,681 कार्मिक मतदान कराएंगे। नगर के केंद्रीय विद्यालय में सभी कार्मिकों का प्रशिक्षण कराया जाएगा और इसमें करीब 62 मास्टर ट्रेनर कार्मिकों को प्रशिक्षण देंगे। सात से लेकर 14 अप्रैल तक ब्लॉकवार कार्मिकों का प्रशिक्षण किया जाएगा। सीडीओ एवं मुख्य कार्मिक अधिकारी ने इसके लिए सभी मास्टर ट्रेनरों को आदेश जारी कर दिए हैं। प्रशिक्षण की पहली पाली सुबह नौ से 11 बजे, दूसरी पाली दोपहर 12 से दो और तीसरी पाली शाम तीन से पांच बजे तक चलेगी।
कल से ड्यूटी बंटनी होंगी शुरू
पंचायत चुनाव कराने के लिए मुख्य कार्मिक अधिकारी द्वारा रविवार से कर्मचारियों की ड्यूटी बांटनी शुरू कर दी जाएगी। संबंधित विभागों को मतदान के लिए उनकी ड्यूटी दी जाएंगी। यदि कोई ड्यूटी नहीं लेता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। प्रशिक्षण से पहले सभी कार्मिकों के पास ड्यूटी पहुंच जाएंगी और उन्हें निर्धारित समय पर प्रशिक्षण केंद्र में पहुंचना होगा।
रिजर्व में लगाए गए 1078 कार्मिक
जिला प्रशासन ने बूथों पर मतदान कराने के लिए कुल 4671 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। इसमें 1078 कार्मिकों को रिजर्व में रखा गया है। रिजर्व पार्टियों को भी मतदान के लिए पूरी तरह से तैयार रहना होगा। 3493 पोलिंग पार्टियां बूथों पर एक दिन पहले के लिए रवाना हो जाएंगी। अफसरों ने द्वारा अब तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

कोट =
पंचायत चुनाव कराने के लिए कार्मिकों का प्रशिक्षण सात अप्रैल से प्रस्तावित है। इस बार केवल एक प्रशिक्षण होगा। कार्मिकों की ड्यूटियां जल्द विभागों में पहुंचनी शुरू हो जाएंगी। प्रशिक्षण में सभी कार्मिकों को अनिवार्य रूप से पहुंचना होगा। इसमें लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
- अभिषेक पांडेय, सीडीओ एवं मुख्य कार्मिक अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed