फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Panchayat election

प्रधान पद के आरक्षण पर सर्वाधिक 571 आपत्ति हुई दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Panchayat election
प्रधान पद के आरक्षण पर सर्वाधिक 571 आपत्ति हुई दर्ज
विज्ञापन

बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दोबारा जारी किए आरक्षण के बाद मांगी गई आपत्तियां प्राप्त करने का समय मंगलवार पूरा हो गया। प्रधान पद के आरक्षण पर सर्वाधिक 751 आपत्तियां प्राप्त हुई है। जिला पंचायत सदस्य के आरक्षण पर 23, ब्लॉक प्रमुख पर दो और बीडीसी के आरक्षण पर 12 आपत्तियां मिली हैं।
शासन के आदेश पर जिला प्रशासन ने प्रधान समेत सभी पदों के लिए 20 मार्च को आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी थी। इसके बाद से ही सभी पदों पर आपत्तियां प्राप्त की जाने लगी। मंगलवार आपत्ति प्राप्त करने का अंतिम दिन रहा। विभागीय अफसरों के अनुसार विभाग को प्रधान पद पर 571, जिला पंचायत पर 23 ब्लॉक प्रमुख पर दो और बीडीसी पर 12 आपत्तियां प्राप्त हुई। प्रधान पद के आरक्षण पर सर्वाधिक आपत्तियां प्राप्त हुई है। अब किसी भी तरह की आपत्ति प्राप्त नहीं की जा सकेगी। जिला पंचायत राज अधिकारी नन्दलाल ने बताया कि अब तक जो भी आपत्ति प्राप्त हुई हैं उनमें अधिकतर आपत्तियाें में प्रधान पर हुए आरक्षण को गलत ठहराते हुए बदलाव की मांग की गई है। आपत्तियों का अब 24 और 25 मार्च को निस्तारण किया जाएगा। सभी आपत्तियों का निस्तारण डीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी की देखरेख में होगा। उसकी आपत्ति का निस्तारण होगा, जो जरूरी होगी। इसके बाद 26 मार्च को आरक्षण की फाइनल सूची प्रकाशित कर इसकी प्रति शासन को भेज दी जाएगी। पहली बार जारी किए गए आरक्षण में भी प्रधान पद पर 451, जिपं पर 37 और बीडीसी के आरक्षण पर 26 आपत्तियां प्राप्त हुई थी।
विज्ञापन

आरक्षण बदलवाने के लिए लोग बेताब
सबसे अधिक आपत्ति प्रधान पद के आरक्षण पर प्राप्त होना इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि जारी किया गया आरक्षण रास नहीं आया है। आपत्ति दर्ज करवाने वालों में वह लोग अधिक हैं, जो गत दिनों प्रधान पद के ताल ठोंक रहे थे और चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी के साथ प्रधानी को कायम रखने का ख्वाब संजोए बैठे थे। दूसरी ओर आरक्षण बदलवाने के लिए लोग बेताब हैं। इसके लिए जिला प्रशासन से लेकर लखनऊ तक की दौड़ जारी है। विभागीय अधिकारियों के पास भी सिफारिश लेकर लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed