फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Panchayat election

पंचायत चुनाव : आपत्ति दर्ज कराने का आज अंतिम दिन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Panchayat election
पंचायत चुनाव : आपत्ति दर्ज कराने का आज अंतिम दिन
विज्ञापन

बुलंदशहर। प्रधान समेत सभी पदों के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी होने के बाद आपत्ति मांगी गई है। आपत्तियां मंगलवार तक प्राप्त की जाएंगी। अधिकारियों के अनुसार सोमवार तक 281 आपत्तियां प्राप्त हो चुकी हैं।
जिला पंचायत राज अधिकारी नंदलाल ने बताया कि प्रधान समेत सभी पदों पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए मंगलवार आखिरी दिन है। इसके बाद कोई आपत्ति प्राप्त नहीं की जाएगी। सोमवार तक 281 आपत्तियां प्राप्त हो चुकी हैं। इनमें सर्वाधिक प्रधान पद के आरक्षण पर 267, जिला पंचायत सदस्य के आरक्षण पर 23 और बीडीसी के आरक्षण पर एक आपत्ति शामिल है। आपत्ति प्राप्त होने के बाद शासन की ओर से निर्धारित तिथि अनुसार आपत्तियों का डीएम की अध्यक्षता में निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 24 से 25 मार्च तक डीएम की अध्यक्षता में गठित टीम द्वारा निस्तारण किया जाएगा। जबकि 26 मार्च को डीएम की ओर से आरक्षित ग्राम पंचायतों के प्रधानों, क्षेत्र पंचायत प्रमुखों का आवंटन, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र के आरक्षण एवं आवंटन की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। साथ ही पंचायती राज निदेशालय और जिला निर्वाचन अधिकारी को विवरण उपलब्ध कराना होगा। वहीं, दूसरी ओर डिबाई ब्लॉक क्षेत्र बेलौन ग्राम पंचायत की सीट महिला के लिए आरक्षित की गई है।
विज्ञापन

आरक्षण में बदलाव को एड़ी-चोटी का जोर
बुलंदशहर। जिला प्रशासन की ओर से प्रधान समेत सभी पदों के लिए जो आरक्षण जारी किया गया है। वह भी अधिकतर लोगों को रास नहीं आ रहा है। आरक्षण में बदलाव को लेकर लोग एड़ी-चोटी का जोर लगाने में भी पीछे नहीं हैं। सबसे अधिक प्रधान पद के आरक्षण में बदलाव की मांग है। लोग आरक्षण में बदलाव को लेकर जिला प्रशासन ने लेकर माननीयों तक से संपर्क कर रहे हैं। साथ ही लखनऊ तक की दौड़ भी जारी है। गांवों में चुनावी माहौल पूरी तरह बन गया है और प्रत्याशी अपनी ताल ठोकने के साथ अपनी जीत का दावा करने लगे हैं। साथ ही वोटरों से भी संपर्क तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed