{"_id":"6098221c8ebc3ed62e745e6a","slug":"panchayat-chunav-bulandshahr-news-gbd2184285146","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की छह ग्राम पंचायतों में कुल 73.01 फीसद मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की छह ग्राम पंचायतों में कुल 73.01 फीसद मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की छह ग्राम पंचायतों में कुल 73.01 फीसद मतदान
बुलंदशहर। जिले की छह ग्राम पंचायतों में रविवार को ग्राम प्रधान पद के लिए मतदान हुआ। इस दौरान मतदाताओं ने बड़ी संख्या में अपने मत का प्रयोग किया। जिसके चलते सभी छह ग्राम पंचायतों में कुल 73.01 फीसद मतदान हुआ। इससे पहले जिले की 940 ग्राम पंचायतों का परिणाम पांच मई को जारी किया जा चुका है।
जिले में 29 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत विभिन्न पदों के लिए मतदान किया गया था। जबकि छह ग्राम पंचायतों के प्रधान प्रत्याशियों की मौत मतदान से पहले ही विभिन्न कारणों से हो गई थी। जिसके चलते डीएम रविंद्र कुमार ने इन जिलों के मतदान पर रोक लगा दी थी। बाद में इसके लिए नौ मई का दिन निर्धारित किया था। रविवार को सभी छह ग्राम पंचायतों में मतदाताओं ने बड़े जोश के साथ अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान कुल 29 बूथों पर मतदाताओं ने मत का प्रयोग करते हुए अपने-अपने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट दिया। मतदान के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई गई। इसके साथ ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी सुरक्षा के लिए लगाई थी। अब सभी ग्राम पंचायतों की संबंधित ब्लॉक परिसर पर 11 मई को मतगणना होगी।
इन ग्राम पंचायतों में हुआ मतदान
ग्राम पंचायत का नाम कुल मतदान
रिटौली 79.26 फीसदी
निखोब 64.40 फीसदी
ऐंचोरा 62.68 फीसदी
सूजापुर 82.16 फीसदी
शहदवां 85.36 फीसदी
रामपुर 64.20 फीसदी
कुल 73.01 फीसदी
सभी छह ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात करने के साथ ही बूथों पर वीडियोग्राफी भी कराई गई थी।
विज्ञापन
- रामकुमार अत्री, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी