फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   panchayat chunav

छह ग्राम पंचायतों में 29 बूथों पर आज होगा मतदान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav
छह ग्राम पंचायतों में 29 बूथों पर आज होगा मतदान
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले की छह ग्राम पंचायतों में रविवार को मतदान होगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी छह ग्राम पंचायतों में मतदान के दौरान निष्पक्षता के लिए वीडियोग्राफी कराई जाएगी। साथ ही सुरक्षा के लिए मतदान केंद्रों पर पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिले भर में 29 अप्रैल को मतदान किया गया था। मतदान से पहले ही जिले की छह ग्राम पंचायतों के प्रधान प्रत्याशियों की मौत हो गई थी। जिसके कारण इन ग्राम पंचायतों के मतदान को स्थगित कर दिया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने नौ मई को मतदान की तारीख तय की थी। मतदान के बाद 11 मई को सभी छह ग्राम पंचायतों की संबंधित ब्लॉक परिसर में मतगणना की जाएगी। रविवार को होने वाले मतदान के लिए छह ग्राम पंचायतों में कुल 29 बूथ बनाते हुए प्रत्येक बूथ पर चार-चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा सुरक्षा के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही जोनल मजिस्ट्रेट भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इन ग्राम पंचायतों में होना है चुनाव
ब्लॉक ग्राम पंचायत
सिकंदराबाद रिटौली
बीबीनगर निखोब
अनूपशहर ऐंचोरा
अगौता सूजापुर
डिबाई रामपुर
दानपुर शहदवां
सभी छह ग्राम पंचायतों में मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए पोलिंग पार्टियों को भी मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक सभी बूथों पर मतदान किया जाएगा। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स तैनात करते हुए वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकुमार अत्री, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed