फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   panchayat chunav

127 मतदान केंद्र बने परिषदीय स्कूलों में नहीं है विद्युत कनेक्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav
127 मतदान केंद्र बने परिषदीय स्कूलों में नहीं है विद्युत कनेक्शन
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में पंचायत चुनाव की तैयारियों के साथ ही मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं को भी पूरा करने की तैयारी तेज हो गई है। वहीं जिले के 127 मतदान केंद्र बने परिषदीय स्कूलों में बिजली नहीं है। इन स्कूलों में विधानसभा चुनाव के दौरान भी कनेक्शन देनेे के लिए आदेश जारी किए गए थे। बावजूद इसके पावर कॉरपोरेशन ने कनेक्शन नहीं दिया। अब चुनाव में वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।

प्रधान समेत चार पदों पर होने वाले चुनाव में 52 जिला पंचायत सदस्य, 946 प्रधान, बीडीसी के 1315 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 12,147 पदों पर चुनाव होना है। 29 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए 1487 मतदान केंद्र और 3727 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इनमें से दो हजार से अधिक परिषदीय स्कूलों को भी मतदान स्थल बनाया गया है। इस समय जिला प्रशासन की ओर से मतदान स्थलों का निरीक्षण शुरू होने के साथ वहां पर बिजली, पानी और शौचालय आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। लेकिन 127 परिषदीय स्कूल, जो मतदान स्थल बनाए गए हैं। वहां पर अभी तक बिजली नहीं है। इसका खुलासा सीडीओ अभिषेक पांडेय ने करते हुए बताया कि इन स्कूलों में विधानसभा चुनाव के दौरान ही कनेक्शन देने के आदेश जारी कर दिए थे। लेकिन पावर कॉरपोरेशन ने अभी तक कनेक्शन नहीं दिए हैं। ऐसे में चुनाव के दौरान वहां पर बिजली के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। दूसरी ओर बताया जा रहा है कि पावर कॉरपोरेशन का परिषदीय स्कूलों का करोड़ों रुपये का बिजली बिल बकाया चल रहा है। इस बिल को कॉरपोरेशन जमा करवाने के लिए विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर रहा है। इसी कारण जिन स्कूलों में बिजली नहीं है। उनमें कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। जबकि बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह का कहना है कि जिन स्कूलों में बिजली कनेक्शन नहीं हैं। उनके लिए शासन से राशि मिल गई है और यह राशि संबंधित स्कूलों में भी पहुंचा दी है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही इन स्कूलों में बिजली कनेक्शन हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed