फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Panchayat chunav

पंचायत चुनाव : जनपद में बढ़ गए 1.14 लाख नए मतदाता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Panchayat chunav
पंचायत चुनाव : जनपद में बढ़ गए 1.14 लाख नए मतदाता
विज्ञापन

बुलंदशहर। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार को हो गया। इस बार जनपद की 951 ग्राम पंचायतों में 1,14,906 नए मतदाता बढ़ गए हैं। इस बार पंचायत चुनाव में 21,15,164 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए गत दिनों राज्य निर्वाचन आयोग ने नई मतदाता सूची तैयार करने के साथ नए मतदाता बनाने का आदेश जारी किया था। आदेश पर गांवों में सर्वे चलाया गया और नए मतदाता बनाने के साथ उन मतदाताओं की भी तलाश की गई जो मर चुके हैं या फिर अब गांव से बाहर रह रहे हैं। इस कार्य को पूरा करने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से मतदाता सूची पर आपत्तियां मांगी गई थीं। आपत्तियां मिलने के बाद उनका निस्तारण किया गया। इसके बाद शुक्रवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया।
विज्ञापन

इस बार पंचायत चुनाव में 21,15,164 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जनपद की 951 ग्राम पंचायतों में 1,14,906 नए मतदाता बढ़ गए हैं। जबकि वर्ष 2015 में हुए चुनाव के दौरान 20,00,258 मतदाता थे। अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस बार 13,215 मतदाता के वोट कट गए हैं। यह वह मतदाता हैं या तो उनकी मृत्यु हो चुकी है या फिर वह गांव में नहीं रहते हैं। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन से पहले 5192 मतदाताओं ने संशोधन भी करवाया है। अफसरों के अनुसार इस बार 951 ग्राम पंचायतों पर मतदान केंद्रों की संख्या 1487 और मतदान स्थलों की संख्या 3727 रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉकवार मतदाताओं की संख्या
पंचायत चुनाव के लिए तैयार की गई मतदाता सूची में इस तरह ब्लॉकवार मतदाताओं की संख्या है। ब्लॉक अगौता में 1,00,219, लखावटी में 97,004, बुलंदशहर में 1,54,258, गुलावठी में 87,129, खुर्जा में 1,83,819, अरनिया में 1,25,586, स्याना में 89,387, ऊंचागांव में 1,27,030, बीबीनगर में 86,422, शिकारपुर में 1,41,704, पहासू में 1,60,789, डिबाई में 1,48,375, दानपुर में 1,47,403, सिकंदाबाद में 2,05,226, अनूपशहर में 1,37,974 और ब्लॉक जहांगीराबाद में 1,22,939 मतदाता शामिल हैं।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो चुका है। तैयार की गई मतदाता सूची को जल्द ही ब्लॉक स्तर पर पहुंचा दिया जाएगा। - आरके अत्री, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed