फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Pagoda echoed with the cheers of Bol Bam

Bulandshahar News: बोल बम के जयकारों से गूंजे शिवालय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। सावन के पहले सोमवार को सुबह ही जिलेभर के शिवालयों में जलाभिषेक करने वाले भक्तों की लाइन लग गई। जैसे ही शिवालयों के कपाट खुले तो बम-बम भोले और जय भोले के जयकारों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भक्तों की आस्था देखते ही बन रही थी। जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं को काफी इंतजार करना पड़ा। विधि-विधान से जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने मन्नतें मांगीं। यह सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा।
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार के लिए शिवालयों में खास प्रबंध किए गए थे। भक्तों ने शिवालयों में जलाभिषेक किया तो वहीं, जगह-जगह लगे भंडारों से प्रसाद का वितरण किया गया। गांव गंगेरूआ स्थित श्री द्वाद्वश महालिंगेश्वर महादेव मंदिर के अलावा नगर के प्राचीन राजराजेश्वर मंदिर, भवन मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, कालेश्वर मंदिर, साठा देवी मंदिर, शीतलगंज स्थित शिवालय मंदिर, पंचशील कालोनी स्थित मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, सिद्धेश्वर आदि मंदिराें पर जलाभिषेक किया गया। अहार स्थित अंबकेश्वर मंदिर और सिद्धेश्वर मंदिर, दिव्यधाम सरकार गाजीपुर सिकंदराबाद में भी में भी भक्तों ने जलाभिषेक किया। सोमवार को पूरा दिन भगवान शिव की भक्ति में रंगा रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed