फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   oxygen black marketing

जहांगीराबाद में ऑक्सीजन की कालाबाजारी, तीमारदार की वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
oxygen black marketing
जहांगीराबाद में ऑक्सीजन की कालाबाजारी, तीमारदार की वीडियो वायरल
विज्ञापन

जहांगीराबाद। नगर क्षेत्र में ऑक्सीजन की कालाबाजारी जम कर हो रही है। इसको लेकर रविवार रात से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक तीमारदार ब्लैक में ऑक्सीजन सिलिंडर दो हजार रुपये में खरीदने की बात कह रहा है। ब्लैक करने पर आसपास के कुछ लोगों ने हंगामा करते हुए स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने देर रात ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन कुछ घंटे बाद ही उसे छोड़ने का आरोप लोग लगा रहे हैं।

नगर के आहार बाईपास के निकट रविवार देर रात ऑक्सीजन गैस की कालाबाजारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में मरीज का तीमारदार ऑक्सीजन सिलिंडर दो हजार रुपये में लेने की बात कर रहा है। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वाले को कोतवाली ले गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी पर कोई कार्रवाई न कर देर रात ही उसे छोड़ दिया। साथ ही एक गोदाम में मौजूद उसके आक्सीजन सिलिंडरों को भी दूसरे स्थान पर शिफ्ट करा दिया गया। नगर में काफी समय से जमकर ऑक्सीजन सिलिंडरों की कालाबाजारी हो रही है। वही इस बाबत कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी अवधेश त्रिपाठी प्रकरण में कोई भी जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन

फिलहाल मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी के वायरल वीडियो की जांच की जाएगी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
पदम सिंह, उपजिलाधिकारी अनूपशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed