फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Overpayment made to ASHAs, answers sought from 10 medical in-charges

Bulandshahar News: आशाओं को किया अधिक भुगतान, 10 चिकित्सा प्रभारियों से जवाब तलब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Overpayment made to ASHAs, answers sought from 10 medical in-charges
बुलंदशहर। जननी सुरक्षा योजना के तहत पिछले माह 10 सरकारी चिकित्सालयों से आशा कार्यकर्ता को अधिक भुगतान कर दिया गया। मासिक रिपोर्ट मिलने पर विभागीय अफसरों को मामले की जानकारी हुई। सीएमओ ने इस मामले में 10 चिकित्सा प्रभारियों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

प्रत्येक माह जननी सुरक्षा योजना के तहत आशा कार्यकर्ता को भुगतान किया जाता है। चिकित्सा प्रभारी द्वारा इसकी रिपोर्ट बीसीपीएमएमआईएस पोर्टल व एफएमएस पोर्टल पर अपलोड की जाती है। दोनों रिपोर्ट का प्रतिमाह मिलान करने के बाद धनराशि जारी होती है। पिछले माह में जिले के 10 सरकारी चिकित्सालयों से आशा कार्यकर्ता को अधिक धनराशि का वितरण कर दिया गया। पोर्टल पर मिलान करने पर यह मामला पकड़ में आया।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर किया गया अधिक भुगतान
जिले के पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से अधिक भुगतान किया गया। इसमें ऊंचागांव सीएचसी, दानपुर पीएचसी, कसेरकलां पीएचसी, वैर पीएचसी, अगौता पीएचसी, तौली पीएचसी, बीबीनगर सीएचसी, पहासू सीएचसी, मुनी पीएचसी और गुलावठी सीएचसी से करीब 797 लाभार्थियों के अनुसार आशाओं को भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मई माह में 10 चिकित्सा केंद्रों से आशा कार्यकर्ताओं को अधिक भुगतान करने का मामला सामने आया है। इस मामले में संबंधित चिकित्सा प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed