फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Overbridge on ganga

माली की मढैया में गंगा नदी पर बनेगा 1062 मीटर लंबा पुल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Overbridge on ganga
यहां बनेगा पुल। - फोटो : BULANDSHAHR
माली की मढैया में गंगा नदी पर बनेगा 1062 मीटर लंबा पुल
विज्ञापन

स्याना। क्षेत्र के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए गंगा नदी पर पुल बनाने की सौगात सरकार ने दी है। पुल के लिए कुल 8318.90 लाख की लागत के सापेक्ष 1663.78 लाख की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। बरसात का सीजन खत्म होने के बाद पुल बनाने के लिए कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
क्षेत्र के गांव थाना गजरौला के माजरा माली की मढैया स्थित गंगा नदी पर पुल बनाने के लिए लंबे समय से लोगों द्वारा मांग की जा रही थी। लोगों की मांग पर विधायक देवेंद्र लोधी ने मुख्यमंत्री से मिलकर गंगा नदी पर पुल बनाने के लिए पत्र दिया था। जिस पर अब शासन ने अपनी स्वीकृति दी है। इसके लिए कुल 8318.90 लाख रुपये के सापेक्ष इसी वित्तीय वर्ष में 1663.78 लाख रुपये की धनराशि शासन ने जारी कर दी है। लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव महेश कुमार ने इस प्रोजेक्ट के निर्माण का कार्य शुरू कराने के लिए विधायक देवेन्द्र लोधी एडवोकेट को पत्र भेजा है। अब गंगा नदी पर 1062.65 मीटर लंबे पुल व पुल के दोनाें ओर सड़कों का भी निर्माण होगा। पुल के निर्माण से अमरोहा, संभल, मुरादाबाद व बरेली से दिल्ली व नोएडा जाने के लिए लोगों को कम सफर तय करना होगा व समय की भी बचत हो सकेगी। इसी के साथ-साथ दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से लेकर मुरादाबाद और बरेली मंडल के लोगों को व्यापार में भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

अमरोहा जाने के लिए 25 किमी की दूरी होगी कम
अमरोहा के हसनपुर जाने के लिए अभी तक लोगों को स्याना से गढ़, गजरौला होते हुए हसनपुर जाना पड़ता है। गंगा नदी पर पुल निर्माण के बाद करीब 25 किमी की दूरी कम होगी और लोग स्याना से पुल पर सफर करते हुए सीधे हसनपुर जा सकेंगे। बताया जा रहा है कि जिले से प्रतिदिन करीब 50 हजार लोग गढ़, गजरौला, हसनपुर, अमरोहा, हापुड़ के लिए सफर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने गंगा नदी पर पुल बनाने के लिए धनराशि जारी कर दी है। इससे क्षेत्र के लोगों की परेशानी में कमी आएगी। जनता की सेवा और सहायता के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।
- देवेंद्र लोधी, विधायक, स्याना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed